गाजीपुर में दर्दनाक हादसा: गैस रिसाव के बाद कमरे में लगी आग, दो बच्चों की जलकर मौत

HIGHLIGHTS
- देवढ़ी गांव में गैस रिसाव के बाद कमरे में आग लगी।
- हादसे में दो बच्चों की जलकर मौत हो गई।
- कमरे में खड़ी बाइक में सबसे पहले आग लगी।
गाजीपुर। जमानियां कोतवाली क्षेत्र के देवढ़ी गांव में सोमवार सुबह करीब सात बजे दर्दनाक हादसा हो गया। गैस रिसाव के कारण एक कमरे में आग लग गई, जिसमें झुलसने से दो बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में चीख-पुकार मच गई। ग्रामीणों ने काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया।
देवढ़ी गांव निवासी ट्रक चालक संजय शर्मा के घर में सोमवार सुबह करीब सात बजे गैस रिसाव के बाद आग भड़क उठी। कमरे में एक बाइक खड़ी थी, जिसमें सबसे पहले आग लगी और धीरे-धीरे आग ने विकराल रूप ले लिया। आग से घिरने के बाद कमरे में मौजूद संजय का बड़ा बेटा विशाल शर्मा (12) और पड़ोस में रहने वाले मुन्नी लाल यादव का बड़ा बेटा सुंदरम यादव (10) आग से बचने के लिए कमरे में बनी पटनी पर चढ़ गए।
हालांकि, दोनों बच्चे आग की चपेट में आ गए और जलकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.