TATA केमिकल्स की अमेरिका में बड़ी डील, दिवालिया कंपनी के सोडा ऐश कॉन्ट्रैक्ट हासिल किए

HIGHLIGHTS
- TCNA को सफल बोलीदाता घोषित किया गया
- Searles Valley Minerals फिलहाल Chapter 11 प्रक्रिया में है
- दिसंबर 2028 तक के ऑर्डर सौदे में शामिल हैं
नई दिल्ली। भारत के प्रमुख कारोबारी समूहों में शामिल टाटा समूह की कंपनी टाटा केमिकल्स लिमिटेड को लेकर अमेरिका से बड़ी खबर सामने आई है। कंपनी ने अमेरिकी बाजार में अपनी स्थिति मजबूत करने के लिए एक अहम कदम उठाया है। टाटा केमिकल्स की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी टाटा केमिकल्स नॉर्थ अमेरिका इंक (TCNA) ने दिवालियापन प्रक्रिया से गुजर रही सर्ल्स वैली मिनरल्स इंक (Searles Valley Minerals) के साथ एक बड़ी डील की है।
TCNA ने सर्ल्स वैली मिनरल्स के सोडा ऐश कस्टमर कॉन्ट्रैक्ट्स हासिल करने के लिए सफल बोली लगाई है।
टाटा केमिकल्स ने हासिल किए सोडा ऐश कस्टमर कॉन्ट्रैक्ट्स
टाटा केमिकल्स के मुताबिक, जिस कंपनी के साथ यह समझौता हुआ है, वह फिलहाल अमेरिका में 'चैप्टर 11' दिवालियापन प्रक्रिया से गुजर रही है। इस प्रक्रिया के तहत टाटा की सहायक कंपनी TCNA को सफल बोलीदाता घोषित किया गया है।
इस सौदे के तहत टाटा केमिकल्स अब SVM के उन ग्राहकों को सोडा ऐश की आपूर्ति करेगी, जिनके ऑर्डर दिसंबर 2028 तक हैं।
अधिग्रहण के लिए 175 करोड़ रुपये से अधिक का भुगतान
इस अधिग्रहण के लिए टाटा केमिकल्स 21.16 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी करीब 175 करोड़ रुपये से अधिक का नकद भुगतान करेगी। इस सौदे को डेलावेयर जिले के लिए संयुक्त राज्य अमेरिका के दिवालियापन न्यायालय ने मंजूरी दे दी है।
अधिग्रहण के बाद टाटा केमिकल्स के उत्तरी अमेरिकी पोर्टफोलियो को मजबूती मिलेगी। कंपनी को सीधे तौर पर आधा मिलियन यानी 5 लाख मीट्रिक टन से अधिक के तैयार ग्राहक मिलेंगे। इससे कंपनी के राजस्व में बढ़ोतरी के साथ उत्तरी अमेरिका में ग्राहकों के साथ लंबे समय के संबंध बनाने और बाजार में अपनी हिस्सेदारी बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.