मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों के भांग रगड़ने का वीडियो वायरल, नई बहस छिड़ी

HIGHLIGHTS
- मुजफ्फरनगर में कांवड़ियों के भांग रगड़ने का वीडियो वायरल, नई बहस छिड़ी
- कांवड़ मार्ग पर भांग तैयार करते नजर आए कुछ शिवभक्त, वीडियो वायरल
- बझेड़ी-NH-58 के बीच कांवड़ियों का वीडियो वायरल, भांग और सुल्फा को लेकर चर्चा
मुजफ्फरनगर में कांवड़ यात्रा के दौरान जहां लाखों शिवभक्त श्रद्धा और अनुशासन के साथ यात्रा पूरी कर रहे हैं, वहीं कुछ कांवड़ियों की गतिविधियों को लेकर नई चर्चा शुरू हो गई है। कांवड़ मार्ग पर बझेड़ी–NH 58 के बीच सामने आए कुछ वीडियो में कुछ कांवड़िए खुलेआम भांग रगड़ते और सुल्फा उतारते दिखाई दे रहे हैं।
कांवड़ यात्रा के दौरान शिव चौक और आसपास के रास्तों से सामने आए वीडियो में कुछ शिवभक्त कथित तौर पर 'बाबा जी की बूटी' के नाम पर भांग तैयार करते और सुल्फा उतारते नजर आए। वीडियो वायरल होने के बाद लोगों के बीच इस बात को लेकर चर्चा तेज हो गई कि इसे धार्मिक परंपरा का हिस्सा माना जाए या सार्वजनिक स्थान पर नशे के प्रदर्शन के तौर पर देखा जाए।
सनातन परंपरा में भगवान शिव के साथ भांग का सांस्कृतिक और धार्मिक संदर्भ जुड़ा रहा है, लेकिन सार्वजनिक स्थानों पर इसके खुलेआम सेवन को लेकर अलग-अलग राय सामने आती रही है। कांवड़ यात्रा जैसे बड़े धार्मिक आयोजन में इस तरह के दृश्य एक बार फिर चर्चा का विषय बन गए हैं।
बताया जा रहा है कि ये वीडियो कुछ दिन पहले के हैं, जो अब वायरल हो रहे हैं। वीडियो में एक शिव भक्त खुद को हरियाणा के गुरुग्राम के सेक्टर-10 का निवासी बता रहा है और सड़क पर बैठकर खुलेआम हरि-हरि भांग के पेड़ की पत्तियों को दोनों हथेलियों के बीच रगड़ता दिखाई दे रहा है। इसके बाद हथेलियों को रगड़कर उस पर से सुल्फा के तौर पर उतारता नजर आता है।
यह वीडियो बझेड़ी से दिल्ली-देहरादून नेशनल हाईवे-58 की ओर जाते समय बीच रास्ते में बनाए जाने की बात कही जा रही है। हालांकि वीडियो कई दिन पुराना बताया जा रहा है, जो शुक्रवार रात वायरल हुआ।
वीडियो में कुछ शिवभक्त भांग उतारने की इस प्रक्रिया के दौरान 'हर हर महादेव' के जयकारे लगाते हुए भी दिखाई दे रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.

Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.