JPSC कथित धांधली के खिलाफ आंदोलनरत छात्रों और सरकार के बीच बैठक शुरू

HIGHLIGHTS
- छात्रों की मांगों पर सरकार से बातचीत जारी
- तीन छात्र गुटों के साथ अलग-अलग वार्ता
- पिछली बैठक में नहीं बनी थी अंतिम सहमति
जेपीएससी में कथित अनियमितताओं के विरोध में आंदोलन कर रहे छात्रों के प्रतिनिधियों और राज्य सरकार के बीच बैठक शुरू हो गई है। सरकार छात्र संगठनों के तीन गुटों—देवेंद्रनाथ गुट, छात्र संघ गुट और आईसा गुट—से अलग-अलग बातचीत कर रही है।
बैठक में पहुंचे छात्र प्रतिनिधिमंडल के एक सदस्य ने कहा कि वे सकारात्मक सोच के साथ वार्ता में शामिल हो रहे हैं। उन्हें उम्मीद है कि सरकार उनकी मांगों पर सकारात्मक निर्णय लेगी। उन्होंने कहा कि अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया, तो कल के लिए उनकी तैयारियां पूरी हैं।
पहले भी हुई थी बातचीत
इससे पहले भी राज्य सरकार और छात्र प्रतिनिधियों के बीच वार्ता हो चुकी है। उस दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी, लेकिन किसी भी मुद्दे पर अंतिम सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद छात्रों ने अपना सत्याग्रह आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया था।
वहीं, मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने बताया था कि छात्र एक वेबसाइट के जरिए अपनी राय और सुझाव सरकार तक पहुंचा सकते हैं। सरकार की ओर से चार मंत्री छात्र प्रतिनिधियों के साथ बातचीत कर रहे हैं।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.




















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.