जयपुर। जोधपुर भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) के लगभग 25 छात्रों के कोरोना वायरस से संक्रमित होने की खबर है। छात्रों के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद संस्थान के जी-3 ब्लॉक को कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है। जबकि कोरोना वायरस पॉजिटिव पाए गए सभी छात्रों को आइसोलेशन केंद्र में ले जाया गया है। राजस्थान के जोधपुर स्थित आईआईटी के 25 छात्रों के कोरोना से पीड़ित होने की सूचना रजिस्ट्रार अमरदीप शर्मा ने दी।