कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।


दिल्ली सरकार ने मंगलवार को प्रशासनिक स्तर पर बड़ा reshuffle किया, जिसमें कई वरिष्ठ भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS) और दिल्ली, अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह सिविल सेवा (DANICS) अधिकारियों के तबादले और नई नियुक्तियां की गईं। यह आदेश उपराज्यपाल की मंजूरी के बाद जारी किया गया। मुख्य तबादले और नई जिम्मेदारियां: हेमंत कुमार (IAS-2013): विशेष सीईओ (डीडीएमए) के रूप में कार्यरत हेमंत कुमार को अब विशेष सचिव (शहरी विकास विभाग) का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। सुनील अंचिपाका (IAS-2014): विशेष आयुक्त (ट्रेड एं…



रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को बिहार के वैशाली जिले के राघोपुर विधानसभा क्षेत्र में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी सतीश कुमार यादव के समर्थन में चुनावी माहौल को गरमाते हुए विपक्षी दलों पर तीखा हमला बोला। राजनाथ सिंह ने कहा कि एनडीए की राजनीति सत्ता पाने के लिए नहीं, बल्कि देश निर्माण के लिए होती है। उन्होंने कहा, “एनडीए का डायलॉग है- ‘आइ न हमारा बिहार में, दिखेगा विकास’, जबकि विरोधियों का नारा है - ‘आइ न हमारा बिहार में, ठोक देंगे कपार में।’ यही दोनों के नजरिए में सबसे…