Google Gemini में आए नए फीचर्स, चैट में ही बनेंगी PDF, डॉक्युमेंट्स और प्रेजेंटेशन

HIGHLIGHTS
- Google Gemini में फाइल बनाने और एडिट करने के नए टूल्स जोड़े गए हैं।
- यूजर्स चैट के अंदर ही PDF, डॉक्युमेंट्स और स्प्रेडशीट तैयार कर सकेंगे।
- किसी टेक्स्ट को हाइलाइट करके उससे जुड़े सवाल पूछने की सुविधा मिलेगी।
नई दिल्ली। Google ने गुरुवार को अपने Gemini ऐप के लिए कई नए फीचर्स पेश किए हैं। इनकी मदद से अब यूजर्स सीधे चैट के भीतर ही डॉक्युमेंट्स, PDF, प्रेजेंटेशन, स्प्रेडशीट और अन्य फाइलें बना सकेंगे, उनका प्रिव्यू देख सकेंगे और उनमें बदलाव भी कर पाएंगे। कंपनी के अनुसार, यूजर्स तैयार की गई फाइलों को सीधे एडिट कर सकते हैं। इसके अलावा, किसी खास हिस्से को हाइलाइट करके उससे जुड़े सवाल पूछने और टेक्स्ट या विजुअल्स में बदलाव कराने की सुविधा भी मिलेगी। इसके साथ ही Google ने Gemini Notebook में मुफ्त टेक्स्टबुक्स की उपलब्धता बढ़ाने का भी ऐलान किया है।
Gemini चैट में ही बनाएगा और एडिट करेगा PDF और डॉक्युमेंट्स
Google ने अपने ब्लॉग पोस्ट में बताया कि नए अपडेट का उद्देश्य यूजर्स को बार-बार अलग-अलग ऐप्स पर जाने की जरूरत से बचाना है। अब यूजर्स Gemini को कोई फाइल तैयार करने का निर्देश दे सकते हैं। इसके बाद उसे फुल-स्क्रीन में खोलकर सीधे टाइप करते हुए एडिट भी किया जा सकता है।
यूजर्स डॉक्युमेंट के किसी विशेष टेक्स्ट को हाइलाइट करके उससे संबंधित सवाल पूछ सकते हैं या चुने गए हिस्से में बदलाव करने के लिए Gemini को निर्देश दे सकते हैं। कंपनी के मुताबिक, AI असिस्टेंट सपोर्टेड फाइलों में टेक्स्ट के साथ-साथ विजुअल्स को भी बेहतर बनाने में सक्षम होगा।
Google यह सुविधा Gemini ऐप के वेब और मोबाइल दोनों वर्जन में दे रहा है। हालांकि, PDF के प्रिव्यू और एडिटिंग का सपोर्ट दोनों प्लेटफॉर्म पर मिलेगा, जबकि Google Docs, Google Sheets, स्लाइड डेक, Markdown, TXT और कोड फाइलों में बदलाव करने की सुविधा फिलहाल केवल वेब वर्जन पर उपलब्ध होगी।
हाथ से लिखे नोट्स से भी तैयार होगी PDF स्टडी गाइड
Google ने इस नए फीचर के जरिए पढ़ाई में होने वाले इस्तेमाल का उदाहरण भी दिया है। कंपनी के मुताबिक, स्टूडेंट्स अपने हाथ से लिखे लेक्चर नोट्स Gemini पर अपलोड करके उन्हें PDF स्टडी गाइड में बदलने के लिए कह सकते हैं।
इसके बाद तैयार स्टडी गाइड को अपनी जरूरत के अनुसार मैन्युअली एडिट किया जा सकता है। यूजर्स किसी सेक्शन को हाइलाइट करके उससे जुड़े अतिरिक्त सवाल पूछ सकते हैं या Gemini को किसी खास टेक्स्ट और विजुअल में बदलाव करने का निर्देश दे सकते हैं।
कंपनी ने बताया कि फाइल बनाने और एडिट करने से जुड़े ये नए फीचर्स Gemini ऐप की ओर से सपोर्ट की जाने वाली सभी भाषाओं में सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हैं।
Gemini Notebook में मुफ्त मिलेंगी सैकड़ों टेक्स्टबुक्स
Google ने अपनी 'Expert Intelligence' पहल के विस्तार की जानकारी भी दी है। इस पहल का उद्देश्य AI प्रोडक्ट्स के जरिए यूजर्स को भरोसेमंद स्रोतों से सीधे जोड़ना है।
कंपनी के अनुसार, नए अपडेट के तहत Gemini Notebook में अमेरिका और भारत के पब्लिशर्स की सैकड़ों किताबें मुफ्त में उपलब्ध कराई गई हैं। इससे स्टूडेंट्स को बिना किसी शुल्क के इन किताबों का इस्तेमाल करने का मौका मिलेगा।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.






















Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.