कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।


लोकसभा में ‘नारी शक्ति वंदन अधिनियम’ को लेकर विपक्ष के रवैये के विरोध में मंगलवार को राजधानी लखनऊ में ‘जन आक्रोश महिला पद यात्रा’ निकाली गई। यह पद यात्रा सीएम आवास से शुरू होकर विधानभवन तक पहुंची, जिसमें मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी भाग लिया। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि विपक्ष के कारण आज महिलाएं सड़क पर उतरने को मजबूर हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “इनके लिए तो कहावत ही है—‘देख सपाई बिटिया घबराई’।” उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के…


राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे तेज प्रताप यादव ने कांग्रेस नेतृत्व को लेकर एक अहम बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा की तारीफ करते हुए कहा कि पार्टी में वही एक ऐसी नेता हैं, जिनमें देश का नेतृत्व करने की क्षमता दिखती है। तेज प्रताप यादव ने कहा कि प्रियंका गांधी में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी जैसी नेतृत्व शैली झलकती है और वे मजबूत फैसले लेने में सक्षम हैं। उनके अनुसार, कांग्रेस के भीतर अगर किसी को प्रभावी नेतृत्व के रूप में देखा जा सकता है त…

