उमर अब्दुल्ला ने अमित शाह से की मुलाकात, जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने समेत कई मुद्दों पर चर्चा

HIGHLIGHTS
- नई दिल्ली में मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की बैठक हुई।
- जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने के मुद्दे पर बातचीत हुई।
- आरक्षण व्यवस्था को तर्कसंगत बनाने पर भी विचार-विमर्श किया गया।
श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने शुक्रवार को नई दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर चर्चा हुई।
मुलाकात में केंद्र शासित प्रदेश का राज्य का दर्जा बहाल करने, आरक्षण व्यवस्था के युक्तिसंगतीकरण और ट्रांजैक्शन ऑफ बिजनेस रूल्स को अंतिम रूप देने के अलावा जनकल्याण और विकास से जुड़े विषयों पर भी विचार-विमर्श किया गया।
मुख्यमंत्री कार्यालय ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर जानकारी साझा करते हुए बताया कि बैठक में राज्य का दर्जा बहाल करने, ट्रांजैक्शन ऑफ बिजनेस रूल्स को अंतिम रूप देने और आरक्षण व्यवस्था को तर्कसंगत बनाने समेत जम्मू-कश्मीर से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई।
सीएम ने अमित शाह का जताया आभार
मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गृह मंत्री अमित शाह को अगले सप्ताह श्रीनगर में शुरू होने वाले जम्मू-कश्मीर के पहले इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल की तैयारियों के बारे में भी जानकारी दी।
इस दौरान उन्होंने जम्मू-कश्मीर के अलग-अलग क्षेत्रों में बाढ़ से हुए नुकसान के बाद केंद्र सरकार की ओर से समय पर उपलब्ध कराई जा रही सहायता के लिए अमित शाह का आभार जताया।
यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब जम्मू-कश्मीर सरकार प्रदेश का राज्य का दर्जा बहाल कराने और केंद्र शासित प्रदेश से जुड़े अन्य लंबित महत्वपूर्ण मुद्दों के समाधान के लिए लगातार प्रयास कर रही है।
Comments0
Leave a comment
Join the conversation — your email will not be published.























Reader comments
No comments yet
Be the first to share your perspective on this story.