कृपया प्रतीक्षा करें…
कृपया प्रतीक्षा करें…
राज्यवार अपडेट और घटनाक्रम।




चंडीगढ़। एनएसए (राष्ट्रीय सुरक्षा कानून) के तहत जारी तीसरे निरोधक आदेश को चुनौती देने वाली खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की याचिका को पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। यह याचिका अमृतसर के जिला मजिस्ट्रेट द्वारा जारी तीसरे हिरासत आदेश के खिलाफ दायर की गई थी। अमृतपाल सिंह की ओर से दाखिल इस याचिका में लगातार तीसरी बार बढ़ाई गई हिरासत को गैरकानूनी बताते हुए इसे चुनौती दी गई थी। वह अप्रैल 2023 से असम की डिब्रूगढ़ जेल में निवारक हिरासत के तहत बंद हैं। जानकारी के अनुसार, उनके खिलाफ प…


नई दिल्ली। साउथ-वेस्ट जिले की साइबर पुलिस टीम ने एक बड़े साइबर फ्रॉड रैकेट का पर्दाफाश करते हुए 35 वर्षीय आरोपी आनंद कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर आरोप है कि वह डेटिंग और मैट्रिमोनियल ऐप्स के जरिए फर्जी प्रोफाइल बनाकर महिलाओं को अपने जाल में फंसाता था और उनसे ठगी करता था। आरोपी पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले का रहने वाला है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी प्रेम, शादी, मेडिकल इमरजेंसी और बिजनेस से जुड़े झूठे बहानों का सहारा लेकर महिलाओं से पैसे ऐंठता था। वह हनी-ट्रैपिंग, रोमांस स्कैम और ब्ल…

गुरदासपुर (पंजाब)। पंजाब के गुरदासपुर से सांसद और पूर्व उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर रंधावा ने राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा की सुरक्षा वापस लिए जाने के फैसले पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में सुरक्षा व्यवस्था को कभी भी राजनीतिक साधन या दबाव के रूप में इस्तेमाल नहीं किया जाना चाहिए। रंधावा ने पूछा कि यदि राघव चड्ढा को वास्तव में कोई खतरा नहीं था, तो पहले उन्हें सुरक्षा प्रदान करने का आधार क्या था। उन्होंने यह भी सवाल उठाया कि क्या यह निर्णय वास्तविक सुरक्षा आकलन पर आधारित है या फिर इसके…

