आज मुंबई में हो सकती है धोनी की सर्जरी, पंत का ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर से मिले माही

चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी गुरुवार (एक जून) को अपने घुटने की सर्जरी करवा सकते हैं। आईपीएल के 16वें सीजन में उन्हें घुटने की समस्या से जूझते हुए देखा गया था। आईपीएल जीतने के 48 घंटे के अंदर ही उन्होंने मुंबई के डॉक्टर से संपर्क किया। धोनी ने उसी डॉक्टर से परामर्श लिया है जिन्होंने विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत का इलाज किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, धोनी अपने घुटने का इलाज कराने के लिए बुधवार (31 मई) को मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल और चिकित्सा अनुसंधान संस्थान में थे। अब गुरुवार को उनकी सर्जरी हो सकती है। चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ने डॉक्टर दिनशॉ पर्दीवाला से मुलाकात की है। दिनशॉ स्पोर्ट्स ऑर्थोपेडिक्स में विशेषज्ञ होने के साथ-साथ अस्पताल में स्पोर्ट्स मेडिसिन के निदेशक भी हैं। वही दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान पंत का इलाज भी कर रहे हैं।

MS Dhoni Knee Injury Treatment Likely to Be Admitted to Mumbai’s Kokilaben Hospital

सीएसके के सीईओ ने दी थी यह जानकारी
मुंबई जाने से पहले धोनी ने चेन्नई सुपरकिंग्स के मैनेजमेंट से इस बारे में बात की। फ्रेंचाइजी ने मुंबई में धोनी के साथ अपने टीम फिजिशियन डॉक्टर मधु थोट्टाप्पिली को भेजा है। इससे पहले बुधवार को चेन्नई सुपरकिंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथन ने धोनी की चोट को लेकर जानकारी दी थी। धोनी को आईपीएल के दौरान बाएं घुटने की चोट से परेशान देखा गया। वह हर मैच में विशेष पट्टी बांधकर उतरते थे।

धोनी ने आईपीएल के दौरान निचले क्रम पर बल्लेबाजी की थी। जब इसके बारे में उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा था कि वह ज्यादा दौड़ नहीं सकते हैं। विश्वनाथन ने समाचार एजेंसी पीटीआई से कहा था, ”हां, यह सच है कि धोनी अपने बाएं घुटने की चोट के लिए चिकित्सीय सलाह लेंगे और उसी के अनुसार फैसला करेंगे।”

MS Dhoni Knee Injury Treatment Likely to Be Admitted to Mumbai’s Kokilaben Hospital

क्या धोनी अगले सीजन में नहीं खेलेंगे?
क्या ऐसी कोई संभावना है कि धोनी अगले सीजन में नहीं खेलने का फैसला करेंगे और इस तरह मिनी नीलामी के लिए 15 करोड़ रुपये का पर्स खाली करेंगे? इस पर चेन्नई के सीईओ ने कहा, “सच कहूं, तो हम उस दिशा में सोच भी नहीं रहे हैं क्योंकि हम उस चरण तक नहीं पहुंचे हैं। यह पूरी तरह से धोनी का फैसला होगा, लेकिन मैं आपको यह बता सकता हूं कि सीएसके में हमने इन चीजों पर विचार नहीं किया है।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here