टोक्यो ओलंपिक का आज 10वां दिन है जो कि भारत के नजरिए से काफी महत्वपूर्ण है। बीता नौवां दिन भारत के लिेए निराशाजनक रहा। पीवी सिंधु से फाइनल में पहुंचने की उम्मीद थी लेकिन वह फाइनल में नहीं पहुंच पाईं। उस निराशा को कमलप्रीत कौर और भारतीय महिला हॉकी टीम ने मैच जीत कर कुछ हद तक कम किया। कमलप्रीत कौर ने डिस्कस थ्रो स्पर्धा के फाइनल में जगह बना ली। अगर उन्होंने यह प्रदर्शन  जारी रखा तो भारत का पदक पक्का है। इसके अलावा भारतीय महिला हॉकी टीम भी क्वार्टर फाइनल में पहुंच गई है। टोक्यों ओलंपिक के 10वें दिन एक फिर सबकी निगाहें पीवी सिंधु पर होंगी। वह आज कांस्य पदक के लिए अपनी चुनौती पेश करेंगीं। वहीं भारतीय हॉकी क्वार्टर फाइनल में ग्रेट ब्रिटेन से भिड़ेगी। आज बॉक्सिंग में भारत की शुरुआत ठीक नहीं रही।91 किग्रा भार वर्ग के क्वार्टर फाइनल में सतीश कुमार को उजबेकिस्तान के बॉक्सर बखोदिर जालोलोव ने 5-0 से हरा दिया। 

https://twitter.com/Media_SAI/status/1421689088617238528?s=19

बॉक्सर सतीश कुमार क्वार्टर फाइनल में हारे

बॉक्सिंग में भारत को जबरदस्त झटका लगा है। वह 91 किग्रा भार वर्ग में उजबेकिस्तान के बखोदिर जालोलोव से हार गया हैं। जालोलोव ने उन्हें 5-0 से शिकस्त दी। इस हार के साथ सतीश का टोक्यो ओलंपिक में पदक जीतने का सपना टूट गया।