बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 69वीं प्रारंभिक परीक्षा से बहुप्रतीक्षित परीक्षा-सुधार की घोषणा की है आयोग के अध्यक्ष ने सोमवार को बताया कि 69वीं पीटी परीक्षा कंबाइंड परीक्षा के रूप में ली जाएगी। मतलब, बीपीएससी पीटी में बिहार प्रशासनिक सेवा, बिहार पुलिस सेवा के साथ आयोग के स्तर पर अब तक अलग-अलग ली जाने वाली परीक्षाओं को एक साथ लिया जाएगा। इसमें हर सेवा के लिए अलग कट ऑफ निर्धारित हो जाएगा। आयोग कंबाइड पीटी की तैयारी लंबे समय से कर रहा था, लेकिन सोमवार को घोषणा कर दी गई कि 69वीं पीसी परीक्षा से ही यह लागू कर दिया जाएगा।बिहार लोक सेवा आयोग ने हाल ही में 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा का रिजल्ट जारी किया है। बीपीएससी 68वीं प्रारंभिक परीक्षा 12 फरवरी को राज्य के 38 जिलों के 806 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गई थी। बीपीएससी की अंतरिम उत्तर कुंजी 18 फरवरी, 2023 को जारी की गई थी। उससे संबंधित उम्मीदवारों से आपत्तियां आमंत्रित की गई थीं। 68वीं प्रारंभिक परीक्षा को लेकर बीपीएससी ने कहा कि आपत्तियों की समीक्षा के बाद अंतिम उत्तर कुंजी तैयार की गई थी। बीपीएससी 68वीं संयुक्त प्रारंभिक प्रतियोगी परीक्षा में 258036 उम्मीदवार शामिल हुए थे। जिनमें से 3590 उम्मीदवार सफल घोषित किए गए हैं। सफल उम्मीदवार 12 मई को मेंस में बैठने के लिए पात्र होंगे।