बिहार प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष अखिलेश प्रसाद सिंह की छुट्टी हो गई है। उनकी जगह दलित समुदाय से आने वाले विधायक राजेश कुमार को कांग्रेस ने प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। बिहार विधानसभा चुनाव में अभी लगभग 7 महीने बाकी हैं और नए प्रदेश प्रभारी को बदलने के बाद अब बिहार प्रदेश कांग्रेस का अध्यक्ष भी पार्टी आलाकमान ने बदल दिया है।
पार्टी के अंदर ही हो रहा था विरोध, लगे कई गंभीर आरोप
कांग्रेस पार्टी में अखिलेश सिंह ला लगातार विरोध हो रहा था। उनके ही कार्यकर्ता उनपर गंभीर आरोप लगा रहे थे। यह अन्तः विरोध काफी दिनों से चल रहा था। उनके कार्यकर्ताओं का आरोप था कि कई जगह उन्होंने पार्टी का कार्यालय और जमीन उन्होंने बेच दी। साथ ही साथ में काम करने वाले कार्यकर्ताओं के साथ उनका व्यवहार भी काफी खराब थे। इसके अलावे अन्य कई कारण थे, जिस वजह से उनका लगातार विरोध हो रहा था।