मधुबनी में भीषण सड़क हादसे में मां-बेटी लोगों की मौत हो गई। घटना फुलपरास थाना क्षेत्र में एनएच 57 पर हुई। मंगलवार सुबह तेज रफ्तार इनोवा गाड़ी ने चार लोगों को कुचल दिया। इनमें से दो लोगों की मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। लोगों ने इनोवा गाड़ी को कब्जे में ले लिया और हंगामा करने लगे। लोगों का कहना है कि यह गाड़ी मधेपुरा की डीएम की है। मरने वालों में मां-बेटी (गुड़िया देवी और उसकी बेटी आरती कुमारी) शामिल हैं।  एनएच पर काम कर रहे दो कर्मी घायल हैं। शामिल है। लोगों का आरोप है कि हादसे के बाद उनका सुरक्षाकर्मी डीएम को सुरक्षित लेकर भाग गया। उन्हें रुककर देखना चाहिए था, लेकिन वह भाग गए।

डीपीआरओ बोले- डीएम मधेपुरा में ही हैं
मधेपुरा के डीपीआरओ कुंदन कुमार सिंह ने कहा कि जिलाधिकारी मुख्यालय में ही हैं। उनकी गाड़ी सर्विसिंग के लिए पटना जा रही थी। अचानक हादसे की खबर मिली। मामले की जांच करवाई जा रही है। गाड़ी चालक फरार हो गया। उसकी तलाश की जा रही है। इसके बाद पता चल पाएगा कि घटना कैसे और कहां हुई। पूरा प्रशासन पीड़ित परिवार के साथ है।

मधुबनी पुलिस ने कहा- दो लोगों की मौत हो गई
मधुबनी पुलिस की ओर से कहा गया है कि फुलपरास थाना क्षेत्र में एनएच 57 पर एनएचएआई के कर्मी को बचाने के क्रम में मधेपुरा डीएम की गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई। इसमें दो लोगों की मौत हो गई। वहीं दो लोग जख्मी होग गए। जख्मी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।

Bihar News : Chaos on NH 57 after several people died after being crushed by IAS officer DM Madhepura car

घायल का डीएमसीएच में चल रहा इलाज

इधर, लोगों का आरोप है कि मधेपुरा के DM की गाड़ी अनियंत्रित हो गई और चार लोग उसकी चपेट में आ गए। इनोवा गाड़ी पहले एनएच 57 पर डिवाइडर से टकराई और फिर रेलिंग से। रेलिंग से टकराने के क्रम में ही मां-बेटी की मौत हो गई। दो लोगों को गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को इलाज के लिए डीएमसीएच भेजा गया है। महिला और बच्चे की पहचान फुलपरास थाना क्षेत्र निवासी के रूप में हुई है। मृत महिला का पति पान की दुकान चलाता है।

Bihar News : Chaos on NH 57 after several people died after being crushed by IAS officer DM Madhepura car

गाड़ी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई

स्थानीय ब्रह्मानंद यादव ने कहा कि आज सुबह फुलवारी टोला के पास मधेपुरा डीएम की गाड़ी की चपेट में आने से तीन लोगों की मौत हो गई। इनमें एक महिला, एक बच्चे समेत दो लोगों की मौत हो गई।  घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने NH 57 को जाम कर दिया तो सूचना पाकर मधुबनी के SP सुशील कुमार घटना स्थल पर पहुंचे। एसपी ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है।