गया। बिहार चुनाव में शनिवार को शिवहर में जनता दल राष्ट्रवादी के उम्मीदवार नारायण सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी गई। इसी तरह गया में भी टिकारी विधानसभा से पप्पू यादव की जन अधिकार पार्टी के प्रत्याशी अजय यादव पर जानलेवा हमला किया गया। हालांकि इस हमले में वह बाल-बाल बच गए। अजय यादव पर चुनाव प्रचार के दौरान फायरिंग की गई। घटना में प्रत्याशी बाल-बाल बचे। घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल से चार खोखे भी बरामद किए हैं। उल्लेखनीय है कि बिहार में शिवहर जिले के शिवहर विधानसभा क्षेत्र से जनता दल राष्ट्रवादी के प्रत्याशी श्रीनारायण सिंह को शनिवार शाम चुनाव प्रचार के दौरान अपराधियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।