कटिहार में छह लोगों की हत्या करने वाले ठाकुर को आखिर बिहार पुलिस ने दबोच ही लिया। पुलिस ने उसे झारखंड के देवघर स्थित जसीडीह से गिरफ्तार किया है। वह अपराधी 50 हजार का इनामी और एक दो नहीं बल्कि नरसंहार करने वाला कुख्यात अपराधी मोहन ठाकुर उर्फ मोहना ठाकुर है। उसकी गिरफ्तारी भागलपुर और कटिहार पुलिस की पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी में कर की है। इस बात की जानकारी भागलपुर एसएसपी आनंद कुमार ने दी।

ढाई दर्जन से अधिक मामले हैं दर्ज 
पुलिस का कहना है कि बिहार से लेकर बंगाल तक उसके आपराधिक कारनामें हैं जिसमें लगभग ढाई दर्जन से अधिक मामले सरकारी फाइलों में दर्ज हैं वहीं लोगों का कहना है कि ऐसे अनगिनत मामले भी हैं जो थानों में दर्ज नहीं हो सके।

ऐसे हुई गिरफ्तारी
पुलिस का कहना है कि जसीडीह में वह छुपकर रहता था। पत्नी से बातचीत करने के दौरान पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर को सर्विलेंस में रखकर उसे गिरफ्तार किया है। उसकी मां अभी मुखिया है जिसके बल पर उसने दियारा क्षेत्र में अपना साम्राज्य बना रखा है।