राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव के बड़े साले सुभाष यादव समेत 7 लोगों पर FIR हुआ। उनपर जमीन खरीद-बिक्री और रंगदारी का मामला दर्ज हुआ है। पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई। मामला बिहटा इलाके के नेउरा ओपी स्थित बेला पंचायत का है। स्थानीय सुरेश वर्मा के पुत्र भीम वर्मा ने बिहटा थाना में 7 कट्ठा जमीन की खरीदारी को लेकर सुभाष यादव समेत 7 लोगों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज करवाई है। भीम वर्मा ने इन धोखाधड़ी, रंगदारी और अपहरण के प्रयास का आरोप लगाया है। पीड़ित का कहना है कि शुरुआत में पुलिस उसकी गुहार नहीं सुन रही थी। इसके बाद जिलाधिकारी से लेकर मुख्यमंत्री तक इस मामले की शिकायत की। जनता दरबार में जाकर न्याय की गुहार लगाया। तब जाकर वरीय पुलिस अधिकारी के आदेश पर पुलिस ने संज्ञान लिया। पुलिस से अपील है वह इस मामले को गंभीरता से ले और आरोपियों की जल्द से जल्द गिरफ्तारी करे।