बिहार सीएम नीतीश कुमार गृहमंत्री अमित शाह से मुलाकात किए बिना ही पटना लौट रहे हैं. पहले उनका अमित शाह के आवास पर जाने का कार्यक्रम था, लेकिन बाद में इसे निरस्त कर दिया गया. अब वह अपने आवास से सीधे एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे.
नीतीश कुमार को नतीजों के बाद पीएम मोदी, अमित शाह और जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद 5 जून को पटना लौटना था. सोमवार को वह पीएम मोदी से मुलाकात करने पहुंचे. इसके बाद अचानक उनका कार्यक्रम बदल गया और बताया गया कि नीतीश कुमार सोमवार शाम ही पटना लौटेंगे. माना जा रहा था कि पटना लौटने से पहले वह अमित शाह के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात कर सकते हैं. हालांकि बताया ये जा रहा है कि नीतीश कुमार और अमित शाह के बीच फोन पर बातचीत हो गई है. अब वह शाम 6 बजे पटना के लिए रवाना होंगे.
चुनाव नतीजों से पहले मुलाकात महत्वपूर्ण
बिहार सीएम नीतीश कुमार और पीएम नरेंद्र मोदी के बीच नतीजों से पहले ये मुलाकात महत्वपूर्ण मानी जा रही है, हालांकि नीतीश कुमार का अचानक पटना क्यों लौट रहे हैं, ये बड़ा सवाल है, क्योंकि पहले नीतीश कुमार को नतीजों के बाद 5 जून को पटना लौटना था.
शाम 6:10 बजे होंगे रवाना
नीतीश कुमार सोमवार शाम 6 बजकर 10 मिनट पर पटना के लिए रवाना हो जाएंगे. वह अपने आवास से सीधे एयरपोर्ट के लिए ही रवाना होंगे. पहले माना जा रहा था कि वह रवाना होने से पहले अमित शाह के आवास पर मुलाकात के लिए जा सकते हैं. हालांकि अब ऐसा नहीं होगा, क्योंकि नीतीश कुमार की अमित शाह से पुोन पर बातचीत हो गई है.