छात्र नेता और लाॅ के छात्र हर्ष की हत्या के विरोध में मंगलवार को छात्र सड़क पर उतर आए। छात्रों ने अशोक राजपथ को जाम कर प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। प्रदर्शन कर रहे छात्र सड़क पर आगजनी कर छात्र के हत्यारों की गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं। सूचना पाकर मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल पहुंची।

कई थानों की पुलिस पहुंची 
छात्र नेता की हत्या की घटना को लेकर छात्रों में रोष है जो अब सड़कों पर दिखने लगा है। गांधी मैदान स्थित कारगिल चौक के पास भारी संख्या में छात्रों ने सड़क जाम कर दिया है। छात्रों के द्वारा किये जा रहे प्रदर्शन की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस थाना पीरबहोर के साथ साथ आसपास के कई थानों की पुलिस कारगिल चौक पर पहुंच कर मामले को शांत करने में जुट गई है। 

Bihar News : Uproar against Harsh Raj murder in Patna Law College, Ashok Rajpath jam patna univesity news

पुलिस ने किया लाठीचार्ज 
पुलिस ने सड़कों पर हंगामा करते छात्रों को हटाने की कोशिश की लेकिन छात्र मानने के लिए तैयार नहीं हो रहे थे। कारगिल चौक के पास अफरातफरी का माहौल हो गया।  फिर पुलिस ने मामले को संभालने की कोशिश की लेकिन छात्र लगातार टायर जलाकर अपनी मांग पर अड़े रहे।  फिर मौके पर पहुंचे पुलिस पदाधिकारी ने बल प्रयोग करते हुए हंगामा कर रहे छात्रों को हटाने की कोशिश की। हंगामा करने वाले कुछ छात्रों को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  स्थिति को नियंत्रण करने में पुलिस जुटी हुई है।