मोतीपुर। मोतीपुर थाना क्षेत्र के नरियार में रविवार की रात डीएसपी पश्चिमी की अगुवाई में विशेष टीम ने छापेमारी कर अवैध गैस कटिंग का पर्दाफाश किया।
मौके से पुलिस ने एक टैंकर, एक बोलेरो, एक ई-रिक्शा और 54 गैस सिलिंडर जब्त किए हैं। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। थानाध्यक्ष ने बताया कि अब पुलिस धंधेबाज की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की कार्रवाई कर रही है।
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि यदि किसी को अवैध गैस कटिंग की जानकारी हो तो तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम 9431896700 पर सूचित करें, ताकि दोषियों के खिलाफ तुरंत कार्रवाई की जा सके।