बिहार में जातिगत जनगणना रिपोर्ट के आंकड़े देख गिरिराज सिंह ने साधा नीतीश सरकार पर निशाना

बिहार सरकार ने जाति आधारित जनगणना की रिपोर्ट जारी कर दी है। जैसे ही यह रिपोर्ट सामने आई वैसे ही बिहार में राजनीतिक सियासत गरमा गई है। राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव ने इस ऐतिहासिक क्षण बताया। वहीं दूसरी तरफ भाजपा नेता गिरिराज सिंह ने नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला और उनसे कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड मांग लिया।

बिहार में जातिगत जनगणना की रिपोर्ट सामने आने के बाद केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि जातीय जनगणना बिहार की गरीब जनता में भ्रम फैलाएगी। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने नीतिश सरकार के इस फैसले का समर्थन किया है। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बिहार में आई इस रिपोर्ट के बाद नीतीश कुमार पर हमला बोलते हुए उनसे बीते 15 वर्षों और लालू यादव को अपने 18 साल के कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड दिखाने की चुनौती दे दी है।

गिरिराज सिंह ने कहा कि दोनों नेताओं ने अपने कार्यकाल में गरीबों के लिए क्या काम किया उनका कितना उद्धार किया कितने लोगों को नौकरी दी यह सब भी जाहिर करना चाहिए। उन्होंने कहा कि यह रिपोर्ट सिर्फ एक भ्रम है इसके अलावा और कुछ भी नहीं।

बिहार में आई जातिगत जनगणना के रिपोर्ट के बाद कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने इसका पक्ष लिया है। दिग्विजय सिंह ने कहा कि हम तो हमेशा से जातिगत जनगणना के पक्षधर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में जब सरकार बनेगी तो उसके बाद भी हम वहां जातिगत जनगणना करवाएंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here