इस बार चुनावी मैदान दो केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह और नित्यानंद राय, जनता दल यूनाईटेड के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह, बिहार सरकार के मंत्री अशोक चौधरी की बेटी शांभवी चौधरी, मंत्री महेश्वर हजारी के बेटे सनी हजारी समेत 55 प्रत्याशी चुनावी मैदान में हैं।
सबसे कम बेगूसराय में 42.57 प्रतिशत मतदान हुआ
बिहार में चौथे चरण की वोटिंग जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय ने पांचों लोकसभा सीट पर दोपहर तीन बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सबसे अधिक समस्तीपुर में 47.24 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम बेगूसराय में 42.57 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं दरभंगा में 47.61 प्रतिशत, मुंगेर में 43.55 प्रतिशत और उजियारपुर में 46 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुछ 45.23 प्रतिशत मतदान हुआ।
मतदान करने पहुंचे आईजी
दरभंगा के लहेरियासराय के आदर्श मध्य विद्यालय के बूथ संख्या 308 पर आईजी बाबू राम ने मतदान किया। उन्होंने सेल्फी प्वाइंट पर तस्वीर भी खिंचवाईं। साथ ही लोगों से मतदान करने की अपील की।

जिला प्रशासन, पटना द्वारा मुंगेर लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र अंतर्गत बाढ़ और मोकामा के मतदान केंद्रों पर सभी एश्योर्ड मिनिमम फैसिलिटीज उपलब्ध करायी गयी है। इसकी जानकारी जिला प्रशासन की ओर से दी गई। बता दें कि पटना जिले का कुछ हिस्सा मुंगेर लोकसभा क्षेत्र में पड़ता है।
बिहार में दोपहर एक बजे तक कुल 34.44 प्रतिशत वोटिंग
बिहार में चौथे चरण की वोटिंग जारी है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के कार्यालय ने पांचों लोकसभा सीट पर दोपहर एक बजे तक का मतदान प्रतिशत जारी कर दिया है। सबसे अधिक समस्तीपुर में 36.28 प्रतिशत मतदान हुआ है। सबसे कम बेगूसराय में 33.02 प्रतिशत मतदान हुआ। वहीं दरभंगा में 33.13 प्रतिशत, मुंगेर में 35.02 प्रतिशत और उजियारपुर में 34.90 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल 34.44 प्रतिशत मतदान हुआ।