पंजाब में अकेले चुनाव लडने की भाजपा की घोषणा

चंडीगढ़। पंजाब का आगामी विधानसभा चुनाव काफी दिलचस्प होने वाला है क्योंकि इस बार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अकेले चुनावी मैदान पर उतरने वाली है। इसको लेकर भाजपा ने बड़ा बयान भी दिया है। आपको बता दें कि पंजाब में भाजपा 117 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने वाली है। 

नवां पंजाब भाजपा दे नाल

पंजाब के इतिहास में पहली बार ऐसा होने वाला है जब भाजपा प्रदेश की पूरी सीटों पर अकेल चुनाव लड़ने वाली है। इससे पहले शिरोमणि अकाली दल (शिअद) के साथ मिलकर भाजपा चुनाव लड़ती थी लेकिन केंद्रीय कृषि कानूनों के मुद्दे पर शिअद ने भाजपा के साथ अपना नाता तोड़ते हुए अपना अलग रास्ता चुना था। जिसके बाद दोनों पार्टियां एक-दूसरे के खिलाफ मैदान पर उतरेंगी। इसी बीच भाजपा ने नवां पंजाब भाजपा दे नाल नारा दिया है।

दरअसल, पंजाब के सिख भाईचारे के साथ केंद्रीय नेतृत्व एवं पंजाब भाजपा के पदाधिकारी ने बैठक की। इस बैठक में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सौदान सिंह भी मौजूद रहे। 

सौदान सिंह ने एक ट्वीट में लिखा कि पंजाब भाजपा के कार्यकर्ताओं की बैठक में पदाधिकारी गणों के साथ शामिल हुआ और विभिन्न मुद्दों पर विचार साझा किया। पंजाब के विकास, गरीब उत्थान और सभी वर्गों के कल्याण के लिए हम संकल्पित हैं। राज्य की जनविरोधी सरकार के चंद दिन बचे हैं। इसके बाद विकास के नए युग का सवेरा होना तय है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here