छत्तीसगढ़ बीजेपी कार्यकारिणी में बड़ा फेरबदल: राहुल बने युवा मोर्चा अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ बीजेपी ने प्रदेश कार्यकारिणी का विस्तार किया है, जिसमें कुल 47 नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई है। राहुल योगराज टिकरिहा को रवि भगत की जगह युवा मोर्चा अध्यक्ष बनाया गया है, जबकि विभा अवस्थी को महिला मोर्चा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने पार्टी अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा की सहमति से इन नियुक्तियों की घोषणा की। प्रदेश उपाध्यक्षों में जगन्नाथ पाणिग्रही, रामजी भारती, रूपकुमारी चौधरी, रंजना साहू, प्रबल प्रताप सिंह जूदेव, नंदन लाल जैन, जी. वेंकटेश्वर और सतीश लाटिया शामिल हैं। यशवंत जैन, अखिलेश सोनी और नवीन मारकंडे को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।

प्रदेश मंत्रियों में संध्या परघनिया, शिवनाथ यादव, जयंती पटेल, अमित साहू, जितेन्द्र कुमार वर्मा, हर्षिता पाण्डेय, विद्या सिदार और ऋतु चौरसिया शामिल हैं। राम गर्ग को प्रदेश कोषाध्यक्ष, अशोक बजाज को कार्यालय प्रभारी और प्रीतेश गांधी को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया है।

सांसद संतोष पांडे को मुख्य प्रवक्ता बनाया गया है। इसके अलावा देवलाल ठाकुर, नलिनीश ठोकने, अमित चिमनानी, शिवनारायण पाण्डेय, प्रमोद कुमार शर्मा, टेकेश्वर जैन, डॉ. विजय शंकर मिश्रा, किरण बघेल, वेदराम जांगड़े, शताब्दी पाण्डेय, के.एल. चौहान और उज्जवल दीपक को प्रदेश प्रवक्ता बनाया गया है।

इसके अतिरिक्त, अन्य मोर्चों और प्रकोष्ठों के अध्यक्ष और संयोजक भी नियुक्त किए गए हैं। मसलन, अशोक साहू को ओबीसी मोर्चा, आलोक सिंह ठाकुर को किसान मोर्चा, डॉ. सनम जांगड़े को अजा मोर्चा, सत्यनारायण सिंह को अजजा मोर्चा और मखमूर इकबाल खान को अल्पसंख्यक मोर्चा का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है। अवधेश सिंह चंदेल प्रदेश प्रकोष्ठ संयोजक, चुन्नीलाल साहू सह-संयोजक, हेमंत पाणिग्रही मीडिया संयोजक, मितुल कोठारी सोशल मीडिया संयोजक और सुनील पिल्लई आईटी संयोजक नियुक्त किए गए हैं।

प्रदेश मीडिया प्रभारी अमित चिमनानी को अब प्रदेश प्रवक्ता की नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। चिमनानी ने सोशल मीडिया पर इस नई भूमिका को स्वीकार करते हुए अपने सहयोगियों और मीडिया मित्रों को धन्यवाद दिया और सभी नए नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here