छत्तीसगढ़ आम आदमी पार्टी ने अपने प्रत्याशियों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली सूची में कुल दस उम्मीदवारों को चुनावी मैदान में उतारा गया है। विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी दूसरी बार छत्तीसगढ़ में किस्मत आजमा रही है। दिल्ली और पंजाब में सरकार बनाने के बाद पार्टी ने अब छत्तीसगढ़ में फोकस किया है। छत्तीसगढ़ में बसपा और बीजेपी के बाद आप उम्मीदवारों की लिस्ट आई है।
इन 10 सीटों पर उतारे उम्मीदवार-
- दंतेवाड़ा- बालू राम भवानी
- नारायणपुर- नरेन्द्र कुमार नाग
- अकलतरा- आनंद प्रकाश मिरी
- भानुप्रतापपुर- कोमल हुपेंडी
- कोरबा-विशाल केलकर
- राजिम- तेजराम विद्रोही
- पत्थलगांव- राजा राम लकड़ा
- कवर्धा- खड़गराज सिंह
- भटगांव-सुरेन्द्र गुप्ता
- कुनकुरी- लेओस मिं

कोमल हुपेंडी - भानुप्रतापपुर विधानसभा सीट
छत्तीसगढ़ आप प्रदेश अध्यक्ष कोमल हुपेंडी का जन्म 8 मई 1981 को उत्तर बस्तर कांकेर जिले के ग्राम मुंगवाल के आदिवासी परिवार में हुआ। प्राथमिक शिक्षा ग्राम बुदेली और भानबेड़ा में हुई। स्कूली शिक्षा भानुप्रतापपुर से उत्तीर्ण करने के बाद भानुप्रतापदेव शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय कांकेर से स्नातक और द्वारका प्रसाद विप्र महाविद्यालय बिलासपुर से एम.ए. की परीक्षा उत्तीर्ण की। इसके बाद छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग की परीक्षा-2005 उत्तीर्ण कर वर्ष 2008 में सहकारिता विस्तार अधिकारी के पद पर कोटा (बिलासपुर) में पदस्थापित हुआ। छत्तीसगढ़ के लिए कुछ कर गुजरने की इच्छा थी, जो सरकारी अधिकारी के पद पर रहने के बावजूद नहीं कर पा रहा थे। यह वजह रही कि अगस्त 2016 में अपने पद से त्यागपत्र देकर आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर ली।
कोरबा विधानसभा सीट- विशाल केलकर
समाजसेवा से राजनीति में ताल ठोकने वाले विशाल केलकर कोरबा से फिर राजनीति में हाथ आजमाएंगे। उनके सामने भाजपा के लखनलाल देवांगन और संभवतः कांग्रेस की ओर से राजस्व मंत्री और लगातार तीन बार के विधायक जयसिंह अग्रवाल होंगे। केलकर प्रदेश आम आदमी पार्टी के विश्वस्त चेहरों में से एक हैं। वो कोरबा क्षेत्र में अपने एक आंदोलन और नारे के जरिए फेमस हुए। उनका नारा था। ‘दस का मुर्गा खाओगे तो ऐसे ही रोड पाओगे’।
खड़गराज सिंह- कवर्धा
आप आदमी पार्टी ने कवर्धा रियासत से संबंध रखने वाले खडगराज सिंह को अपना उम्मीदवार बनाया है। खास बात यह है कि ये 14 दिन पहले ही पार्टी में शामिल हुए हैं। 26 अगस्त को आप पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल ने इन्हे पार्टी में शामिल किया था। इसके बाद कयास लगाया जा रहा था कि उन्हें कवर्धा से चुनाव मैदान में उतारा जाएगा। शुक्रवार को पार्टी ने उन्हें टिकट देकर मुहर लगा दी है। खडगराज सिंह पूर्व में बीजेपी में रहे है। वह सहसपुर लोहारा नगर पंचायत अध्यक्ष भी रह चुके हैं। इसके बाद बीजेपी छोड़कर गोंडवाना गणतंत्र पार्टी में शामिल हो गए थे। अब आप का दामन थामा है।
कवर्धा विधानसभा - 2018 के परिणाम
- प्रत्याशी का नाम पार्टी वोट मिले
- मोहम्मद अकबर कांग्रेस 136320
- अशोक साहू भाजपा 77036
- रामखिलावन डहरिया निर्दलीय 6604
- अगमदास अनंत जोगी कांग्रेस 6250