नई दिल्ली में मौसम बिगड़ने के कारण हवाई सेवाएं प्रभावित हो गई हैं। इसी को देखते हुए इंडिगो एयरलाइंस ने यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी की है। कंपनी ने अपने आधिकारिक एक्स (Twitter) अकाउंट के जरिए जानकारी दी कि राजधानी में खराब मौसम के चलते उड़ानों के संचालन में देरी और बदलाव देखने को मिल रहे हैं।
एयरलाइन ने बताया कि उसकी टीमें स्थिति पर लगातार नजर बनाए हुए हैं और जैसे ही मौसम में सुधार होगा, उड़ान सेवाएं सामान्य रूप से फिर से शुरू कर दी जाएंगी।
इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे अपनी यात्रा से जुड़ी ताजा जानकारी के लिए कंपनी की वेबसाइट या मोबाइल ऐप पर नियमित रूप से फ्लाइट स्टेटस चेक करते रहें। साथ ही एयरलाइन ने भरोसा दिलाया कि उनकी टीम हर स्तर पर यात्रियों की सहायता के लिए उपलब्ध है और आवश्यक सहयोग प्रदान कर रही है।