नई दिल्ली: दिल्ली बीजेपी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को दिखाया गया है, जिसे पार्टी ने 'शीश महल' का नाम दिया है। इस वीडियो के साथ दिल्ली बीजेपी के नेता और मंत्री प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल पर तीखा हमला बोला। वीडियो पोस्ट का शीर्षक रखा गया है ‘धुरंधर पार्ट 3’।
#WATCH | Delhi | On 'Sheesh Mahal', Delhi Minister Parvesh Verma says, "...The character Rehman Dakait is very much in news due to the movie (DHURANDHAR), Delhi was looted as well. The 11-year government in Delhi, Arvind Kejriwal, who was the Chief Minister of Delhi, showed the… pic.twitter.com/OeNjJcCkAu
— ANI (@ANI) March 26, 2026
प्रवेश वर्मा का आरोप
#WATCH | Delhi | On 'Sheesh Mahal', Delhi Minister Parvesh Verma says, "...The character Rehman Dakait is very much in news due to the movie (DHURANDHAR), Delhi was looted as well. The 11-year government in Delhi, Arvind Kejriwal, who was the Chief Minister of Delhi, showed the… pic.twitter.com/OeNjJcCkAu
— ANI (@ANI) March 26, 2026प्रवेश वर्मा ने कहा कि फिल्म ‘धुरंधर’ में रहमान डकैत का किरदार काफी चर्चा में है, ठीक उसी तरह दिल्ली को भी अरविंद केजरीवाल ने लूटा। उन्होंने आरोप लगाया कि 11 साल तक दिल्ली की सरकार चलाने वाले केजरीवाल ने जनता को बड़े-बड़े वादे दिखाए, लेकिन जनता के पैसे का दुरुपयोग करके अपने सरकारी आवास को 'शीश महल' में बदल दिया। वर्मा ने कहा, "उन्हें लगा था कि कोई उन्हें हरा नहीं पाएगा, लेकिन हमारे मतदाताओं ने उन्हें चुनाव में हराकर जवाब दे दिया।"
कांग्रेस नेता अलका लांबा की प्रतिक्रिया
वहीं, कांग्रेस नेता अलका लांबा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने केजरीवाल को सत्ता से हटा दिया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि जनता के पैसे का इस्तेमाल उनकी भलाई के लिए होना चाहिए था, न कि व्यक्तिगत शौक और आवास के लिए। अलका लांबा ने यह भी कहा कि केजरीवाल के खिलाफ उचित कार्रवाई की जानी चाहिए और उन्हें अपनी सरकार की नाकामियों को जनता से छिपाने का प्रयास नहीं करना चाहिए।