केंद्र में मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल की शुरुआत हो चुकी है। बीते रविवार को मोदी सरकार 3.0 ने शपथ ली। राष्ट्रपति भवन में आयोजित भव्य समारोह हुआ। जिसके बाद सोमवार सुबह को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली में अमित शाह के आवास पर पहुंचे और उन्हें सरकार गठन पर बधाई दी। इसके बाद उन्होंने नितिन गडकरी से भी मुलाकात कर बधाई दी। सीएम योगी ने शाह से करीब 35 मिनट मुलाकात की है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुल 72 मंत्रियों ने पद और गोपनीयता की शपथ ली। मोदी सरकार 3.0 में सबसे ज्यादा 11 मंत्री उत्तर प्रदेश से शामिल किए गए हैं। नरेंद्र मोदी, राजनाथ सिंह, हरदीप पुरी, जयंत चौधरी, जितिन प्रसाद, पंकज चौधरी, अनुप्रिया पटेल, एसपी सिंह बघेल, कीर्तिवर्धन सिंह, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान जैसे मंत्री उत्तर प्रदेश की लोकसभा सीट से जीते हैं।