शनिवार को ईद-उल-फितर के मौके पर उत्तम नगर में बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और मिलकर ईद की नमाज अदा की। नमाज के बाद सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इलाके में माहौल पूरी तरह शांत और व्यवस्थित रहा।

पुलिस की सघन मौजूदगी के बीच यह आयोजन शांति पूर्वक संपन्न हुआ। इस दौरान 1500 से अधिक अतिरिक्त पुलिसकर्मी तैनात किए गए, साथ ही 100 से ज्यादा चौकियों और 400 से अधिक पैरामिलिट्री फोर्स की व्यवस्था की गई। इलाके में निगरानी के लिए ड्रोन भी लगाया गया।

ईद पर किसी अप्रिय घटना की आशंका को देखते हुए दिल्ली हाईकोर्ट ने पुलिस को पर्याप्त सुरक्षा सुनिश्चित करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद उत्तम नगर ईस्ट मेट्रो स्टेशन के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई। हाईकोर्ट ने दिल्ली पुलिस से जवाब भी मांगा था और पुलिस को निर्देश दिए कि यह सुरक्षा व्यवस्था रामनवमी तक बरकरार रहे। इस मामले की अगली सुनवाई छह अप्रैल को होगी।