नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में उपराज्यपाल के एक आदेश के विरोध में वकीलों की हड़ताल लगातार जारी है। वकीलों का कहना है कि जब तक आदेश को रद्द नहीं किया जाता, तब तक जिला अदालतों में काम पूरी तरह से बंद रहेगा।
एलजी के खिलाफ प्रदर्शन के दौरान वकीलों ने भाजपा मुख्यालय के पास सड़क पर जाम लगाया और रोष जताया। राउज एवेन्यू कोर्ट परिसर के सामने पंडित दीन दयाल उपाध्याय मार्ग को भी उन्होंने अवरुद्ध कर दिया। हड़ताल के चलते दिल्ली की निचली अदालतों में कामकाज तीसरे दिन भी ठप रहा।