दिल्ली के त्रिलोकपुरी मेट्रो के पास बुधवार दिन में दो संदिग्ध बैग मिलने से हड़कंप मच गया है। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंचकर जांच कर रही है।

जानकारी के अनुसार, त्रिलोकपुरी 15 ब्लॉक के अंदर मेट्रो पिलर नंबर 59 के पास एक लावारिस बैग मिलने की सूचना से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। एहतियात के तौर पर आसपास की जगह को खाली करा लिया गया है। लोकल पुलिस और बम स्क्वायड मौके पर पहुंची हैं।

पुलिस दोनों बैग की जांच में जुटी हुई है। पुलिस को इसकी सूचना दोपहर 1:00 बजे मिली थी, मौके पर दमकल की गाड़ी और बम निरोधी दस्ता भी मौजूद है। फिलहाल अभी बैग में एक टिफिन और चार्जर निकलने की सूचना आ रही है।

https://twitter.com/ANI/status/1483718014130593793?t=GGiz1ypbiO9SWF4hgeqARg&s=19