नई दिल्ली। जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) में हाल ही में संपन्न छात्र संघ चुनाव में लेफ्ट ने सभी चार प्रमुख सीटों पर जीत हासिल की है। अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, महासचिव और संयुक्त सचिव पदों के लिए लेफ्ट के उम्मीदवारों ने एबीवीपी को शिकस्त दी।

अध्यक्ष पद के लिए अदिति, उपाध्यक्ष के लिए गोपिका, महासचिव के लिए सुनील और संयुक्त सचिव के लिए दानिश अली लेफ्ट की ओर से मैदान में थे।

हालांकि परिणामों की आधिकारिक घोषणा अभी शेष है, लेकिन मतगणना पूरी हो चुकी है और सभी चारों सीटों पर लेफ्ट के प्रत्याशी एबीवीपी के उम्मीदवारों से आगे रहे हैं।