नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा को गुरुवार सुबह फिर से धमकी भरे ई-मेल के मिलने से सुरक्षा बलों में अफरातफरी मच गई। यह घटना दो-तीन दिन पहले विधानसभा में हुई सुरक्षा चूक के बाद सामने आई है, जब अब बम धमाके की चेतावनी मिली।
पिछले सोमवार को ही एक शख्स तेज रफ्तार कार लेकर वीवीआईपी गेट नंबर 2 पर बैरियर तोड़ते हुए विधानसभा परिसर में प्रवेश कर गया था। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, लेकिन कुछ ही घंटों में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया।
सुबह करीब आठ बजे आई धमकी
पुलिस के मुताबिक, गुरुवार 9 अप्रैल 2026 को सुबह 8:14 बजे दिल्ली विधानसभा को एक संदिग्ध ई-मेल प्राप्त हुआ। यह मेल 'Shuyao Lin' (patrickhoptn@gmail.com) से भेजा गया था। जांच में पता चला कि इसी ई-मेल को दिल्ली सरकार के कई आधिकारिक ई-मेल पते पर भी भेजा गया।
ई-मेल में लिखा था, “B’0mb Blast Delhi Secrétariat!!” और साथ ही भड़काऊ संदेश, “Delhi BanayGa KHALISTAN”, भी शामिल था। इसके अलावा मेल में आत्मघाती हमले और कुछ स्थानों व समय का जिक्र भी किया गया था।
ई-मेल भेजने के समय
- स्कूल (@1:11)
- सीएम गुप्ता (@3:11)
- कश्मीरी मेट्रो (@9:11)
यह ई-मेल सुरक्षा के लिहाज से बेहद गंभीर माना जा रहा है। संबंधित एजेंसियां मामले की गहन जांच कर रही हैं और इसे पिछले धमकी भरे मामलों से जोड़कर देखा जा रहा है।