देश में एक बार फिर नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए की सरकार बनने जा रही है. आज संसद के सेंट्रल हॉल में एनडीए के सभी घटक दलों ने नरेंद्र मोदी को अपना संसदीय दल का नेता चुना. राजनाथ सिंह ने उनके नाम का प्रस्ताव रखा था, जिस पर सभी दलों के नेताओं ने अपनी सहमति जताई. इसके बाद पीएम मोदी ने सेंट्रल हॉल में मौजूद बीजेपी और एनडीए के नेताओं और नवनिर्वाचित सांसदों को संबोधित किया.

संबोधन खत्म करने के तुरंत बाद नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति भवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश किया. इस दौरान मोदी के साथ चिराग पासवान सहित एनडीए के 15 से ज्यादा नेता मौजूद थे. मोदी के साथ उसके घटक दल के जो नेता राष्ट्रपति भवन जाएंगे, उनमें राजनाथ सिंह, अमित शाह, चंद्रबाबू नायडू, नीतीश कुमार, एकनाथ शिंदे, प्रफुल्ल पटेल, सुदेश महतो, अनुप्रिया पटेल, एचडी कुमारस्वामी और चिराग पासवान शामिल थे. खबरों के मुताबिक नरेंद्र मोदी 9 जून को तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ले सकते हैं.

लोकसभा चुनाव 2024  में भाजपा पूर्ण बहुमत से चूक गई। हालांकि एनडीए ने कुल 293 सीटें हासिल करके 272 सीटों (बहुमत) का आंकड़ा प्राप्‍त किया है। इसी के साथ पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्‍ट्रपति को प्रधानमंत्री पद से इस्‍तीफा दे द‍िया है और एक बार फिर से  पीएम पद की शपथ लेने वाले है।

आज जब देश को एनडीए पर इतना अटूट विश्वास और भरोसा है तो स्वाभाविक है कि देश की अपेक्षाएं भी बढ़ेंगी और मैं इसे अच्छा मानता हूं. मैंने पहले भी कहा था कि पिछले 10 साल का कार्य तो सिर्फ ट्रेलर है और ये मेरा कमिटमेंट है. हमें और तेजी से और विश्वास से और विस्तार से देश की आकांक्षाओं को पूर्ण करने में रत्तीभर भी विलंब नहीं करना है.

देश को सिर्फ और सिर्फ NDA पर भरोसा- मोदीमोदी ने कहा कि देश को सिर्फ और सिर्फ NDA पर भरोसा है. विपक्ष ने भ्रम और झूठ फैलाया. लोगों को गुमराह किया. विपक्ष ने भारत को बदनाम करने की साजिश रची. उसने रुकावट डालने की कोशिश की.

कांग्रेस को तीन चुनावों में जितनी सीट उतनी सीट इस बार हमें- मोदीमोदी ने कहा कि कांग्रेस को तीन चुनावों में जितनी सीट मिली, उतनी सीट हमे इस बार मिली है. 10 साल बाद भी कांग्रेस 100 के आंकड़े के पार नहीं पहुंची है. हम विजय को पचाना जानते हैं. न विजय का उन्माद, न पराजय का उपहास, न हम हारे थे और न हम हारे हैं.

EVM जिंदा है या मर गया...नतीजों को लेकर मोदी का विपक्ष पर तंजएनडीए संसदीय दल की बैठक में नरेंद्र मोदी ने नतीजों को लेकर विपक्ष पर तंज कसा. उन्होंने कहा कि नतीजों के बाद हमने पूछा, 'EVM जिंदा है या मर गया'. मगर EVM ने विपक्ष को चुप करा दिया. 4 जून को लोकतंत्र को घेरने की तैयारी थी. अब 5 साल तक EVM सुनाई नहीं देगा. विपक्ष निराशा लेकर मैदान में आया था.

अपना पराया कुछ नहीं, सबको गले लगाया- मोदीमोदी ने कहा कि हम गुड गवर्नेंस का नया अध्याय लिखेंगे. विकसित भारत का सपना साकार करेंगे. सदन में सभी दलों के प्रतिनिधि मेरे लिए बराबर हैं. सबने मिलकर काम किया है. गठबंधन मजबूत किया है. अपना पराया कुछ नहीं, सबको गले लगाया. इसी का परिणाम है.

इसके पहले एनडीए की एक बैठक बुलाई गई है। जिसमें सभी दलों के शीर्ष नेता, सीएम, सांसद भाग लेंगे। इसके बाद पीएम के नाम पर फाइनल मुहर लग जाएगी। 

सविंधान सदन (पुरानी संसद) के हॉल में एनडीए की बैठक बस कुछ ही देर में शुरु होने वाली है।  

छत्तीसगढ़ के सीएम विष्णु देव साय ने कहा कि  सभी नवनिर्वाचित सांसदों, सीएम, डिप्टी सीएम और प्रदेश अध्यक्षों की बैठक है। हम सभी छत्तीसगढ़ से यहां (दिल्‍ली) पहुंचे हैं। हमारे दोनों डिप्टी सीएम और 10 नवनिर्वाचित सांसद बैठक में शामिल होने के लिए यहां पहुंचे हैं।

एनडीए की बैठक में शामिल होने से पहले मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने आज उप राष्ट्रपति एन्क्लेव में उप राष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से मुलाकात की।