राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने बुधवार को दिल्ली मेट्रो में सफर किया। जिसका एक वीडियो सामने आया है। राष्ट्रपति का मेट्रो में सफर करने का एक वीडियो क्लिप तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से जारी वीडियो में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के ईर्द-गिर्द काफी संख्या में सुरक्षा अधिकारी और कर्मचारी सतर्क दिख रहे हैं। वीडियो में दिख रहा है कि मेट्रो में राष्ट्रपति मुर्मू को डीएमआरसी के शीर्ष अधिकारी मेट्रो के संचालन के बारे में जानकारी दे रहे हैं।