होली के दिन उत्तम नगर में हुई एक युवक की हत्या के मामले में दिल्ली पुलिस ने तेजी से कार्रवाई की है। पुलिस ने अब तक सात आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।

इस बीच, भाजपा सांसद कमलजीत सेहरावत ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की और उन्हें भरोसा दिलाया कि दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। सांसद ने परिवार की चिंताओं को सुना और न्याय सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया।

मंत्री पंकज कुमार सिंह ने परिवार से की वार्ता

दिल्ली सरकार के मंत्री पंकज कुमार सिंह ने भी पीड़ित परिवार से मुलाकात की और पुलिस पर भरोसा रखने की अपील की। मंत्री ने बताया कि पुलिस इस मामले में पूरी गंभीरता से कार्रवाई कर रही है और जल्द ही न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।

हत्या की रात ही दर्ज हुई थी FIR

एडिशनल डीसीपी-एक द्वारका निहारिका भट्ट ने कहा कि हत्या की घटना के तुरंत बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली गई थी। उन्होंने बताया कि पुलिस वैधानिक तरीके से मामले की गहन जांच कर रही है और इलाके की स्थिति फिलहाल शांतिपूर्ण बनी हुई है।