गुरुग्राम। शहर में सोमवार को एक युवती और युवक के बीच हुई विवादित घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया है। वीडियो में युवती युवक को स्कूटी पर पकड़कर बार-बार थप्पड़ मारती दिखाई दे रही है।
वीडियो में यह भी देखा गया कि जब आसपास खड़े लोग बीच-बचाव करने की कोशिश करते हैं, तो युवती उन्हें पास नहीं आने देती। पुलिस बुलाने की बात पर वह जोर-जबरदस्ती नहीं मानती और जोर-जोर से चिल्लाती नजर आती है।
घटना का सही स्थान और दोनों की पहचान फिलहाल स्पष्ट नहीं हो पाई है। वीडियो में दिखाई दे रहा परिसर किसी कॉलेज का प्रतीत होता है और पास खड़ी गाड़ियों पर गुरुग्राम के नंबर प्लेट भी दिखाई दे रहे हैं।
गुरुग्राम पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि अभी तक किसी भी पक्ष से आधिकारिक शिकायत दर्ज नहीं हुई है। पुलिस सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो की पड़ताल कर रही है और मामले की सटीक जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।