हरियाणा सरकार ने NEET अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए परीक्षा के दिनों में मुफ्त बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने घोषणा की है कि 20 और 21 जून को राज्य के सभी NEET परीक्षार्थी हरियाणा रोडवेज की बसों में बिना किराया दिए यात्रा कर सकेंगे।
सरकार के अनुसार, यह सुविधा छात्रों को परीक्षा केंद्र तक समय पर और बिना किसी परेशानी के पहुंचाने के उद्देश्य से शुरू की गई है। अभ्यर्थियों को बस में यात्रा के दौरान अपना एडमिट कार्ड दिखाना होगा, जिसके आधार पर उन्हें मुफ्त यात्रा की अनुमति दी जाएगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार लगातार छात्रों की सुविधा और उनके बेहतर भविष्य को ध्यान में रखते हुए कदम उठा रही है। इससे पहले भी विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए अभ्यर्थियों को इसी तरह की मुफ्त बस सेवा उपलब्ध कराई जा चुकी है।
उन्होंने सभी NEET अभ्यर्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि विद्यार्थी पूरे मनोयोग से परीक्षा दें और अपने उज्ज्वल भविष्य की दिशा में आगे बढ़ें।