यमुनानगर। Arvind Kejriwal in Haryana: दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल आज हरियाणा के दौरे पर हैं। वह यमुनानगर के जगाधरी में जनसभा का आयोजन कर रहे हैं। वह जगाधरी से पार्टी प्रत्याशी आदर्श पाल के लिए कैंपनिंग कर रहे हैं। केजरीवाल के इस रोड शो को लेकर जगह-जगह सुरक्षा के पुख्ता इंतजामात किए गए हैं। उनका यह रोड शो जगाधरी के झंडा चौक से शुरू होकर इंद्रा कॉलोनी तक जाएगा।
बिना समर्थन नहीं बनेगी सरकार: केजरीवाल
रोड शो के दौरान अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हरियाणा बदलाव की मांग कर रहा है। आम आदमी पार्टी के समर्थन के बिना हरियाणा में सरकार नहीं बनेगी। उन्होंने कहा कि मैंने हिसाब लगाया है कि आप कितनी सीटें जीतने जा रही है और मुझे पता है कि आप के समर्थन के बिना सरकार नहीं बनेगी। पूर्व दिल्ली मुख्यमंत्री ने कहा कि जैसे हमने दिल्ली के अंदर काम किया है। वैसे ही हम हरियाणा में काम करके दिखाएंगे।
इन क्षेत्रों में भी करेंगे प्रचार
जगाधरी के बाद अरविंद केजरीवाल डबवाली, रानिया, भिवानी, मेहम, पूंडरी, कलायत, रेवाड़ी, दादरी, असंध, बल्लभगढ़ और बादरा में भी प्रचार करेंगे। इस दौरान वह दिल्ली सरकार की पांच गारंटी जैसे शिक्षा में सुधार, स्वास्थ्य सेवाएं, युवाओं के लिए रोजगार, महिलाओं का सशक्तिकरण व सामाजिक सुरक्षा के बारे में भी बताएंगे।