गुरुग्राम। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव कांकरौला (सेक्टर-91) में आयोजित “विकसित बादशाहपुर महारैली” में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि रहे। इस अवसर पर प्रदेश के उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया समेत अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।
लाभार्थियों को फ्लैट की चाबियां
रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने शहरी आवास योजना के तहत 2709 लाभार्थियों को फ्लैट की चाबियां प्रदान की। इस योजना से क्षेत्र के हजारों परिवारों को सीधे लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार लगातार जनकल्याण और विकास के कामों में जुटी हुई है और राज्यभर में नॉन-स्टॉप प्रयास किए जा रहे हैं।
विकास कार्यों की जानकारी
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों के बारे में भी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि वाटिका सिटी में 33 केवी का नया सबस्टेशन स्थापित किया गया है, जिससे बिजली आपूर्ति और अधिक मजबूत होगी। वहीं, जलभराव की समस्या से निपटने के लिए भी कार्य शुरू कर दिया गया है।
हरियाणवी लोक संस्कृति का रंग
रैली के प्रारंभ में हरियाणवी गायक गजेंद्र फौगाट ने लोक गीत और नृत्य की प्रस्तुति दी, जिसने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मनोबल बढ़ाया और माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया।
मुख्यमंत्री ने इस मौके पर प्रदेश सरकार की नीतियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और क्षेत्रीय विकास कार्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हरियाणा लगातार विकास की दिशा में अग्रसर है।