सिद्धपीठ लाटू देवता मंदिर, वाण के कपाट शुक्रवार को विधिवत पूजा-अर्चना के बाद श्रद्धालुओं के लिए छह माह के लिए खोल दिए गए। यह धार्मिक अनुष्ठान दोपहर करीब दो बजे सम्पन्न हुआ।
आंखों पर पट्टी बांधकर गर्भगृह में पहुंचे पुजारी
परंपरा के अनुसार मंदिर के पुजारी खेम सिंह ने आंखों पर पट्टी बांधकर गर्भगृह में प्रवेश किया और पूजा संपन्न कर कपाट खोलने की प्रक्रिया पूरी की। इसके बाद मंदिर के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी।
जयकारों से गूंज उठा मंदिर परिसर
कपाट खुलते ही पूरे परिसर में श्रद्धालुओं ने जयकारे लगाए, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। आसपास का क्षेत्र लाटू देवता के जयघोष से गूंज उठा।
सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन
इस अवसर पर देव नृत्य, झोड़ा और चाछड़ी जैसे पारंपरिक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। साथ ही श्रद्धालुओं के लिए भंडारे की भी व्यवस्था की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।