हरियाणा में 17 फरवरी को कोरोना के 738 नए संक्रमित मरीज मिले। ओमिक्रॉन का कोई केस नहीं आया, लेकिन कोरोना संक्रमित 8 लोगों की मौत भी हुई है। वहीं कम होते कोरोना केसों के कारण और सरकार द्वारा महामारी अलर्ट सुरक्षित हरियाणा के तहत पाबंदियां हटाने के बाद गुरुवार को प्रदेश में 17918 सैंपल लिए गए, जो फरवरी में सबसे कम है।

हरियाणा में अब कुल एक्टिव केस 4404 ही रह गए हैं। होम आइसोलेशन में 3805 केस हैं। अब तक 9,76,633 कोरोना पॉजिटिव केस आ चुके हैं, जबकि 9,61,697 मरीज ठीक भी हो चुके हैं। रिकवरी रेट 98.47 प्रतिशत तक पहुंच गया है और पॉजिटिविटी रेट 2.94 प्रतिशत तक चला गया है। प्रदेश में कुल मृतकों की संख्या 10,512 तक पहुंच गई है।

2 जिलों में 100 से ज्यादा केस

हरियाणा में अब केवल गुरुग्राम और पलवल जिले ही ऐसे हैं, जिनमें कोरोना मरीजों की संख्या 100 से ज्यादा है। गुरुग्राम में 263, फरीदाबाद में 52, हिसार में 41, सोनीपत में 31, करनाल में 6, पानीपत में 7, पंचकूला में 23 , अंबाला में 10, सिरसा 15, रोहतक 31, यमुनानगर 7, भिवानी 18, कुरुक्षेत्र 8, महेंद्रगढ़ 19, जींद 6, रेवाड़ी 15, झज्जर 26,फतेहाबाद 10, कैथल 8,पलवल 104,चरखी दादरी 30, नूंह 8 केस हैं।