रांची: भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को अपनी नई 24 सदस्यीय प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया। पार्टी प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने इस टीम में पांच महिलाओं को शामिल किया है।
टीम में गणेश मिश्रा को प्रदेश महामंत्री बनाया गया है। इसके अलावा मनोज सिंह को महामंत्री के पद पर बरकरार रखा गया है, जबकि पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी को भी प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।
वरिष्ठ नेताओं में राकेश प्रसाद और नीलकंठ सिंह मुंडा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। आदित्य साहू ने टीम गठन में पुराने और अनुभवी नेताओं के साथ-साथ नए चेहरों को भी मौका दिया है।
भाजपा झारखंड प्रदेश की नई टीम
उपाध्यक्ष:
- राकेश प्रसाद
- नीलकंठ सिंह मुंडा
- आभा महतो
- बालमुकुंद सहाय
- भानु प्रताप शाही
- प्रदीप वर्मा
- सुनील सोरेन
- मुनेश्वर साहू
- गीता कोड़ा
प्रदेश महामंत्री:
- गणेश मिश्रा
- अमर कुमार बाउरी
- मनोज सिंह
प्रदेश मंत्री:
- दिलीप वर्मा
- शैलेंद्र सिंह
- सरोज सिंह
- सुनिता सिंह
- अमरदीप यादव
- कृष्णा महतो
- अमित सिंह
- मनीर उरांव
- शालिनी बैसखियार
अन्य पदाधिकारी:
- प्रदेश कोषाध्यक्ष: दीपक बंका
- कार्यालय मंत्री: हेमंत दास, सूरज गुप्ता
प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया कि टीम गठन में अनुभव और नवाचार दोनों का संतुलन रखा गया है, ताकि संगठन को मजबूती और नई दिशा मिल सके।