हरियाणा में विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना जारी है। शुरुआती रुझानों में हरियाणा में कांग्रेस को बहुमत मिल गया है।
हरियाणा का हृदय से आभार : पीएम मोदी
पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि भारतीय जनता पार्टी को एक बार फिर स्पष्ट बहुमत देने के लिए मैं हरियाणा की जनशक्ति को नमन करता हूं। यह विकास और सुशासन की राजनीति की जीत है। मैं यहां के लोगों को विश्वास दिलाता हूं कि उनकी आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए हम कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। इस महाविजय के लिए अथक परिश्रम और पूरे समर्पण भाव से काम करने वाले अपने सभी कार्यकर्ता साथियों को भी मेरी बहुत-बहुत बधाई! आपने ना केवल राज्य की जनता-जनार्दन की भरपूर सेवा की है, बल्कि विकास के हमारे एजेंडे को भी उन तक पहुंचाया है। इसी का नतीजा है कि भाजपा को हरियाणा में यह ऐतिहासिक जीत हासिल हुई है।
विदेश में देश का अपमान करने वालों को सबक: अमित शाह
Election Results Live: केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि अपने वोट बैंक के लिए विदेश में जाकर देश का अपमान करने वालों को किसानों और जवानों की भूमि हरियाणा ने सबक सिखाया है। लगातार तीसरी बार भाजपा को प्रदेश की सेवा करने का अवसर देने के लिए हरियाणा की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार आपकी सभी आकांक्षाओं और आशाओं को पूर्ण करेगी। उन्होंने लिखा कि जम्मू-कश्मीर की जनता ने भाजपा को विधानसभा चुनाव में सबसे अधिक मत प्रतिशत का आशीर्वाद दिया है और भाजपा को अब तक के इतिहास में सबसे अधिक सीटें दी हैं। इसके लिए मैं जम्मू-कश्मीर की जनता का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं। साथ ही BJP के सभी कार्यकर्ताओं को उनके अथक परिश्रम के लिए बधाई देता हूं। मोदी जी के नेतृत्व में भाजपा जम्मू-कश्मीर के विकास और सुरक्षा के लिए संकल्पित है। जम्मू-कश्मीर को आतंकमुक्त बनाकर देश के अन्य हिस्सों की तरह इसे विकसित बनाना भाजपा की सर्वोच्च प्राथमिकता है।
भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल
Election Results Live: हरियाणा विधानसभा चुनाव में जीत के बाद भाजपा के दिल्ली मुख्यालय में जश्न का माहौल है। शाम को पीएम मोदी यहां कार्यकर्ताओं को संबोधित करने आ सकते हैं।
हरियाणा में निर्णायक बहुमत मिला: रविशंकर प्रसाद
भाजपा सांसद रवि शंकर प्रसाद ने कहा कि हरियाणा में तीसरी बार ऐतिहासिक जीत हुई है। निर्णायक बहुमत मिला है। यह प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता और हरियाणा की जनता में उनके प्रति विश्वास की जीत है। मैं सभी को बधाई देता हूं। जम्मू-कश्मीर में लोकतंत्र की जीत हुई है। वहां भी भाजपा ने शानदार प्रदर्शन किया है।
उम्मीदवार | मंत्रालय | सीट | रुझान/नतीजा |
नायब सिंह सैनी | मुख्यमंत्री | लाडवा | जीते |
असीम गोयल | विकास एवं पंचायत राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | अंंबाला सिटी | पीछे |
मूल चंद शर्मा | उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री | बल्लभगढ़ | आगे |
कमल गुप्ता | स्वास्थ्य मंत्री | हिसार | हारे |
कंवरपाल | कृषि मंत्री | जगाधरी | पीछे |
जय प्रकाश दलाल | वित्त मंत्री | लोहारू | पीछे |
अभय सिंह यादव | सिंचाई एवं जल संसाधन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | नांगल चौधरी | आगे |
संजय सिंह | खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | नूंह | हारे |
महिपाल ढांडा | विकास एवं पंचायत राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | पानीपत ग्रामीण | आगे |
सुभाष सुधा | शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) | थानेसर | हारे |
कितने मंत्रियों को मिला टिकट?
दरअसल, लोकसभा चुनाव से पहले हरियाणा में नेतृत्व परिवर्तन हुआ था। भाजपा ने मनोहर लाल को हटाकर ओबीसी समुदाय से आने वाले भाजपा के प्रमुख नेता और कुरुक्षेत्र लोकसभा से तत्कालीन सांसद नायब सिंह सैनी को मुख्यमंत्री बनाया था। 2023 में प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी संभालने वाले सैनी ने 12 मार्च 2024 को हरियाणा के मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। उनके साथ 13 अन्य मंत्रियों ने भी शपथ ली थी। कुल 14 में से 10 मंत्रियों को ही टिकट मिला।
मंत्रियों की सीटों पर समीकरण कैसे रहे?
नायब सैनी: इस विधानसभा चुनाव में हरियाणा की सबसे चर्चित सीटों में कुरुक्षेत्र जिले की लाडवा शुमार है। यहां से मुख्यमंत्री नायब सैनी चुनाव मैदान में उतरे। उनके सामने कांग्रेस ने मौजूदा विधायक मेवा सिंह को उतारा। इसके अलावा आम आदमी पार्टी से जोगा सिंह उमरी, जननायक जनता पार्टी से विनोद कुमार शर्मा और इंडियन नेशनल लोकदल से सपना बड़शामी उतरे। 2019 में विधानसभा चुनाव में लाडवा में कांग्रेस के मेवा सिंह को जीत मिली थी। उन्होंने भाजपा उम्मीदवार पवन सैनी को 12637 मत से शिकस्त दी थी। बता दें कि लोकसभा चुनाव के साथ हुए करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव में सीएम नायब सैनी जीत दर्ज करके विधायक बन थे।
डॉ. कमल गुप्ता: हरियाणा में विधानसभा चुनाव में हिसार हाई प्रोफाइल सीटों में बनी हुई है। इस सीट पर स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कमल गुप्ता भाजपा के उम्मीदवार हैं। उनके सामने देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल ने चुनाव लड़ा है। दो बार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता के सामने रामनिवास राड़ा कांग्रेस का चेहरा हैं। 2019 के चुनाव में डॉ. कमल गुप्ता भाजपा के टिकट पर उतरे थे। कमल ने कांग्रेस उम्मीदवार राम निवास राड़ा को 15,832 वोट से हराया था।
इस सीट पर जिंदल परिवार का प्रभाव रहा है। 1991 से 2009 तक यहां से जिंदल परिवार 5 बार मैदान में आया और पांचों बार ही जीता। तीन बार ओपी जिंदल खुद जीते तो दो बार सावित्री जिंदल जीतीं। अब इस चुनाव में सावित्री के सामने दो बार के विधायक डॉ. कमल गुप्ता भाजपा के प्रत्याशी हैं तो 2019 में यहां से हारे रामनिवास राड़ा कांग्रेस का चेहरा हैं। 2019 के चुनाव में डॉ. कमल गुप्ता भाजपा के टिकट पर उतरे थे। कमल ने कांग्रेस उम्मीदवार राम निवास राड़ा को 15,832 वोट से हराया था।
असीम गोयल: हरियाणा सरकार में विकास एवं पंचायत राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) असीम गोयल अंंबाला सिटी सीट से एक बार फिर से चुनाव मैदान में हैं। गोयल 2019 में यहां से जीते थे। पिछले चुनाव में असीम गोयल ने निर्दलीय निर्मल सिंह मोहरा को 8952 मत से हराया था। इस बार भाजपा के असीम गोयल का मुकाबला कांग्रेस के निर्मल सिंह से है। इसके अलावा आप से केतन शर्मा, जजपा-आसपा गठजोड़ से नागपाल और इनेलो-बसपा से मलकीत सिंह हैं।
मूल चंद शर्मा: उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री मूल चंद शर्मा बल्लभगढ़ सीट से चुनावी दंगल में उतरे। वह 2019 के विधानसभा चुनाव में बल्लभगढ़ से जीते थे। पिछले चुनाव में मूल चंद शर्मा ने कांग्रेस के आनंद कौशिक को 41713 मत से शिकस्त दी थी। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के पराग शर्मा और आप के रविन्द्र फौजदार से है।
कंवरपाल: सरकार में कृषि मंत्री कंवरपाल गुर्जर जगाधरी सिटी सीट से एक बार फिर से चुनाव मैदान में उतरे। वह 2019 में जगाधरी सीट से जीते थे। पिछले चुनाव में कंवरपाल ने कांग्रेस के अकरम खान को 16373 वोट से पटखनी दी थी। इस चुनाव में भाजपा के कंवरपाल का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार अकरम खान से है। इसके अलावा आदर्शपाल सिंह आप से अशोक कुमार आसपा से और दर्शन लाल बसपा से प्रत्याशी हैं।
जय प्रकाश दलाल: वित्त मंत्री जय प्रकाश दलाल ने एक बार फिर भिवानी जिले की लोहारू सीट से किस्मत आजमाई। 2019 के विधानसभा चुनाव में जेपी ने कांग्रेस के सोमवीर सिंह को 17677 मत से शिकस्त दी थी। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी राजबीर फड़तिया है। वहीं आप से गीता बाला, जजपा से अलका आर्य और इनेलो से भूप सिंह श्योराण उम्मीदवार रहे।
अभय सिंह यादव: मंत्री अभय सिंह यादव नांगल चौधरी सीट से चुनाव मैदान में उतरे। वह नायब सरकार में सिंचाई एवं जल संसाधन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) के पद पर थे। पिछले चुनाव में अभय सिंह ने जजपा के मुला राम को 20615 वोट से परास्त किया था। इस चुनाव में भाजपा के अभय सिंह का मुकाबला कांग्रेस उम्मीदवार मंजू चौधरी से है। इसके अलावा आप से डॉ. गोपिचंद और जजपा से राव ओम प्रकाश प्रत्याशी रहे।
संजय सिंह: खेल राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) ने नूंह सीट से किस्मत आजमाई। 2019 के विधानसभा चुनाव में नूंह सीट कांग्रेस के आफताब अहमद ने जाकिर हुसैन को 4038 मत से शिकस्त दी थी। मार्च 2024 में गठित नई सरकार में संजय सिंह को मंत्री पद की जिम्मेदारी मिली। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी आफताब अहमद है। वहीं आप से राबिया किदवई, जजपा से बिरेंद्र और इनेलो से बिरेंद्र ताहिर हुसैन उम्मीदवार रहे।
महिपाल ढांडा: विकास एवं पंचायत राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) महिपाल ढांडा पानीपत ग्रामीण सीट से उतरे। 2019 के विधानसभा चुनाव में महिपाल ने जजपा के देवेंदर कादियान को 45125 मत से शिकस्त दी थी। इस बार उनका मुकाबला कांग्रेस के सचिन कुंडू से है। वहीं आप से सुखबीर मलिक, जजपा से रघुनाथ तंवर कश्यप और रणबीर सिंह इनेलो से उम्मीदवार रहे।
सुभाष सुधा: नायब सिंह सरकार में शहरी स्थानीय निकाय राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) मंत्री सुभाष सुधा ने एक बार फिर कुरुक्षेत्र जिले की थानेसर सीट से किस्मत आजमाई। 2019 के विधानसभा चुनाव में सुधा ने कांग्रेस के अशोक कुमार अरोड़ा को महज 842 मत से हराया था। इस चुनाव में सुभाष सुधा का मुकाबला कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा से है। वहीं आप से कृष्णा बजाज, जजपा से सूर्या प्रताप सिंह राठौड़ और बसपा से तनुजा ने किस्मत आजमाई।
हरियाणा में यह नया रिकॉर्ड- मनोहर लाल
केंद्रीय मंत्री और हरियाणा के पूर्व सीएम मनोहर लाल ने कहा कि जनता ने कांग्रेस पार्टी को नकार दिया है. जनता ने यह संदेश दिया है कि पीएम मोदी की नीतियों का राज्य के लोगों पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा है। हरियाणा में यह रिकॉर्ड है कि कोई पार्टी तीसरी बार सत्ता में आई है।
यमुनानगर में भाजपा प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा ने 22512 वोटों से दर्ज की जीत
यमुनानगर विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी घनश्याम दास अरोड़ा ने 22512 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। उनकी इस जीत ने भाजपा के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता साबित हुई है।
बहादुरगढ़ से निर्दलीय प्रत्याशी राजेश जून ने दर्ज की जीत
बहादुरगढ़ विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राजेश जून ने भाजपा के दिनेश कौशिक को हराते हुए जीत हासिल की है। राजेश जून को इस चुनाव में कुल 72708 वोट मिले, जिससे उन्होंने 41644 वोटों के अंतर से विजय प्राप्त की। भाजपा के दिनेश कौशिक को इस चुनाव में 31064 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के राजेंद्र जून तीसरे नंबर पर रहे और उन्हें 28735 वोट मिले।
पुंडरी से भाजपा के सतपाल जांबा ने 2197 वोटों से दर्ज की जीत
पुंडरी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी सतपाल जांबा ने 2197 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। सतपाल जांबा की इस जीत ने भाजपा को क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण बढ़त दिलाई है।
करनाल से भाजपा प्रत्याशी जगमोहन आनंद विजेता घोषित
नरवाना सीट से भाजपा के कृष्ण बेदी ने 11499 वोटों से दर्ज की जीत
नरवाना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के प्रत्याशी कृष्ण बेदी ने 11499 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है। कृष्ण बेदी को इस चुनाव में कुल 59474 वोट मिले, जबकि कांग्रेस के सतबीर दबलैण को 47975 वोट मिले।
अन्य उम्मीदवारों के वोट इस प्रकार रहे:
- इनेलो की विद्या रानी दनौदा: 46303 वोट
- आम आदमी पार्टी के अनिल रंगा: 2374 वोट
- जजपा के संतोष दनौदा: 1547 वोट
- सीपीआई के मनीराम: 579 वोट
- निर्दलीय गुरमेल: 466 वोट
- निर्दलीय कामरेड सत्यवीर सिंह: 352 वोट
- आम जनशक्ति पार्टी के रामलाल कल्याण: 166 वोट
- निर्दलीय किताबा: 114 वोट
नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में बड़ा उलटफेर, भाजपा के डॉक्टर अभय सिंह यादव हुए पीछे
नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र में 15वें राउंड की मतगणना में भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर अभय सिंह यादव 1023 वोटों से पीछे चल रहे हैं। इस राउंड में कांग्रेस की प्रत्याशी मंजू चौधरी ने बढ़त बना ली है, जिससे भाजपा समर्थकों में चिंता का माहौल है।
भव्य की हार के बाद स्टेडियम के बाहर पुलिस फोर्स तैनात, माहौल गर्म
आदमपुर विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के चंद्रप्रकाश ने 1300 वोटों से जीत हासिल की है, जिससे 55 साल पुराना भाजपा का गढ़ टूट गया है। इस हार के बाद भाजपा के पूर्व प्रत्याशी भव्य सिंह के समर्थकों के बीच तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है। इस स्थिति को संभालने के लिए स्टेडियम के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई है, ताकि किसी भी प्रकार की अनहोनी से बचा जा सके।
इस बीच, भाजपा के कुलदीप बिश्नोई भी रिकाउंटिंग के लिए अंदर पहुंच चुके हैं। चुनावी नतीजों को लेकर सभी की निगाहें इस प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।
बादली से कांग्रेस के कुलदीप वत्स ने भाजपा के ओमप्रकाश धनखड़ को हराकर दर्ज की जीत
झज्जर जिले के बादली विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप वत्स ने भाजपा के ओमप्रकाश धनखड़ को 16503 वोटों के अंतर से हराकर जीत हासिल की है। कुलदीप वत्स को इस चुनाव में 67555 मत प्राप्त हुए, जबकि ओमप्रकाश धनखड़ को 51052 मत मिले। यह कुलदीप वत्स की लगातार दूसरी बार बादली से विधायक बनने की उपलब्धि है।
पानीपत की समालखा सीट पर भाजपा की जीत
पानीपत समालखा विधानसभा क्षेत्र में 17 राउंड की गिनती पूरी हुई। भाजपा के मनमोहन सिंह भड़ाना 19340 वोटों से जीत गए। यहां 167317 में से 80950 वोट भड़ाना को मिले हैं। कांग्रेस के धर्म सिंह छोकर को 61610 और निर्दलीय रविंदर मछरौली को 2162 वोट मिले हैं।
हॉट सीट लाडवा में 12वें राउंड के बाद सीएम नायब सैनी को 54660 वोट मिले हैं। कांग्रेस के मेवा सिंह 41471 वोट मिले हैं।
सोनीपत की गोहाना सीट से 11वें राउंड के बाद भाजपा 11963 वोटों से आगे
सफीदों विधानसभा सीट से भाजपा के रामकुमार गौतम ने जीत दर्ज की है। उन्होंने 4182 वोटों से जीत दर्ज की है।
झज्जर में मतगणना केंद्र से बाहर निकले बादली से भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश धनखड़ ने हार मान ली है। उन्होंने कहा कि बादली हम हारे हैं, लेकिन प्रदेश में तीसरी बार सरकार बना रहे हैं।
जींद से भाजपा के कृष्ण जीते
जींद विधानसभा सीट से भाजपा के कृष्ण मिड्ढा 15860 वोटों से जीत गए हैं। भाजपा के डॉ. कृष्ण मिड्ढा को 68920 वोट मिले हैं। कांग्रेस के महावीर गुप्ता को 53060 वोट मिले।
हिसार से निर्दलीय सावित्री जिंदल ने 19500 वोटों से जीत दर्ज की। सावित्री जिंदल ने भाजपा की ओर से टिकट नहीं मिलने से चुनाव निर्दलीय लड़ा। सावित्री जिंदल के बेटे नवीन जिंदल कुरुक्षेत्र से बीजेपी के लोकसभा सांसद हैं।
कैथल सीट से कांग्रेस के आदित्य सुरजेवाला 7704 से जीत गए।
मुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस की की पूजा चौधरी 12674 वोटों से जीत गई हैं। भाजपा के संतोष सारवान को उन्होंने हराया।
उचाना विधानसभा सीट 11वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह 5267 वोटों से भाजपा के देवेंद्र अत्री से आगे चल रहे हैं।
कांग्रेस प्रत्याशी मामन खान जीते
घरौंडा में भाजपा प्रत्याशी हरविंदर कल्याण की जीत सुनिश्चित होने के बाद करनाल के माल रोड पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने हंगामा शुरू कर दिया इस दौरान पुलिस से धक्का मुक्की भी हुई।
पंचकूला की कालका विधानसभा सीट से भाजपा की शक्ति रानी शर्मा जीत गई हैं।
पंचकूला सीट से कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। कांग्रेस के चंद्रमोहन 1059 वोट से जीते।
कांग्रेस प्रत्याशी मामन खान को एक लाख 30 हजार से ज्यादा वोट मिले। फिरोजपुर झिरका विधानसभा सीट से जीत हासिल की। औपचारिक घोषणा बाकी।
गुहला सीट से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र हंस 21 हजार वोट से जीते।
कलानौर सीट पर 11 राउंड पूरे। कांग्रेस की शकुंतला खटक भाजपा की रेनू डाबला से 4056 मतों से आगे हैं
जनता का फैसला स्वीकार, चुनाव में कमी को लेकर करेंगे मंथन : जयवीर सिंह
सोनीपत की खरखौदा विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी पवन खरखौदा को जीत मिली है। कांग्रेस प्रत्याशी जयवीर सिंह को 15 साल बाद हार का सामना करना पड़ा है। उन्होंने चुनाव के नतीजे आने के बाद कहा कि हमारे कार्यकर्ताओं ने बहुत बेहतरीन तरीके से चुनाव लड़ा है। हार-जीत चलती रहती है। उन्होंने कहा कि मुकाबला कड़ा था, हमारे मतदाताओं ने बहुत अच्छा चुनाव लड़ा है।
नायब सिंह सैनी आगे
लाडवा विधानसभा सीट से 11 राउंड पूरे। कार्यवाहक मुख्यमंत्री भाजपा प्रत्याशी नायब सिंह सैनी को 46360 वोट मिले। कांग्रेस प्रत्याशी मेवा सिंह को 33937 मत प्राप्त हुए।
पानीपत के इसराना विधानसभा सीट पर भाजपा के कृष्णलाल पंवार 15393 वोट से आगे।
नांगल चौधरी विधानसभा क्षेत्र के आठवें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर डॉ अभय सिंह यादव 3890 वोटों से आगे
बेरी विधानसभा सीट पर 16 राउंड पूरे। कांग्रेस के डॉ. रघुवीर कादियान को 51631 मत मिले। निर्दलीय अमित डीघल को 21555 मिते। कांग्रेस को 30076 मतों की लीड।
गढ़ी सांपला किलोई सीट पर हुड्डा आगे
उचाना सीट पर दसवें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के बृजेंद्र सिंह 4079 वोटों से भाजपा के देवेंद्र अत्री से आगे चल रहे हैं। जेजेपी दुष्यंत चौटाला काफी पीछे चल रहे हैं।
रेवाड़ी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी लक्ष्मण सिंह यादव 8314 वोटों से आगे चल रहे हैं।
नारनौल विधानसभा सीट पर सातवें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी ओम प्रकाश यादव 11389 वोटों से आगे।
महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट पर 14वें राउंड के बाद भाजपा प्रत्याशी कंवर सिंह 2357 वोटों से आगे।
गढ़ी सांपला किलोई सीट पर 12वां राउंड
कांग्रेस के भूपेंद्र हुड्डा 83258
भाजपा की मंजू हुड्डा 23482
कांग्रेस की लीड 59776
कलानौर सीट पर 10 राउंड पूरे
कांग्रेस की शकुंतला खटक 44469
भाजपा की रेनू डाबला 43366
कांग्रेस को 1103 वोटों की लीड
महम सीट पर आठ राउंड
कांग्रेस के बलराम दांगी 26910
भाजपा के बलराज कुंडू 20382
कांग्रेस की 6528 की लीड
रोहतक सीट
कांग्रेस के भारत भूषण बातरा 28032
भाजपा के मनीष ग्रोवर 24396
कांग्रेस की लीड 3636
मनोहर लाल खट्टर के घर अहम बैठक
हरियाणा चुनाव परिणाम को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री हरियाणा मनोहर लाल खट्टर के घर अहम बैठक हो रही है. इस बैठक में हरियाणा के प्रभारी धर्मेन्द्र प्रधान, सह प्रभारी सुरेन्द्र नागर, विप्लव देव भी मौजूद हैं.
जेपी नड्डा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से बात की है और उन्हें शुभकामनाएं दी हैं. प्रदेश संगठन के काम को लेकर बधाई दी है.
हरियाणा में राहुल गांधी की मोहब्बत की दुकान बंद हुई- बीजेपी
बीजेपी नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, “सुबह 8.30-9 बजे पवन खेड़ा जलेबियां बांट रहे थे. 11-11.30 आते-आते इनके (कांग्रेस) प्रवक्ता चुनाव आयोग को गरियाने लगे. 12 बजे आते-आते जयराम रमेश देश की संस्था पर सवाल उठाने लगे और 2 बजे आते-आते देश की जनता के विवेक पर भी सवाल उठाने का काम कांग्रेस पार्टी जरूर करेगी. चाहे हरियाणा हो या जम्मू-कश्मीर, जनता ने कांग्रेस पार्टी को एक संदेश साफ-साफ दे दिया है कि पहलवान, जवान, नौजवान और किसान सभी पीएम मोदी का सम्मान करते हैं और राहुल गांधी की नफरत की दुकान है… और इसलिए हरियाणा में जनता ने राहुल गांधी की मोहब्बत की तथाकथित दुकान को बंद कर दिया… पीएम मोदी के नेतृत्व में हरियाणा में हमारी तीसरी बार सरकार बन रही है. ये ऐतिहासिक विजय है.”
सुबह और दोपहर के रुझान अलग क्यों… कुमारी सैलजा EC से सवाल
हरियाणा विधानसभा चुनाव के रिजल्ट को लेकर कांग्रेस चुनाव आयोग को कठघरे में खड़ा कर रही है. इस बीच पार्टी की नेता कुमारी सैलजा ने पूछा है कि सुबह और दोपहर के रुझान अलग क्यों हैं, ये समझ नहीं आ रहा है. रुझान अटके क्यों हुए हैं? समझ नहीं आ रहा है कि रुझान अटके क्यों
भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर तैयार किए गए विजय रथ
कांग्रेस लगातार दावा कर रही है कि हरियाणा में उसकी सरकार बनने जा रही है. इस बीच कांग्रेस के दिग्गज नेता व सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा के घर के बाहर 2 विजय रथ तैयार किए गए हैं. कांग्रेस की जीत के बाद इन रथों पर विजय यात्रा निकालने की तैयारी है.
सटीक आंकड़ें जारे करें… जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को लिखा
कांग्रेस महासचिव एवं संचार प्रभारी जयराम रमेश ने चुनाव आयोग को एक ज्ञापन सौंपकर अनुरोध किया कि वह अपने अधिकारियों को वेबसाइट को “सच्चे और सटीक आंकड़ों के साथ अपडेट करने के लिए तत्काल निर्देश जारी करे ताकि झूठी खबरों और दुर्भावनापूर्ण बयानों का तुरंत मुकाबला किया जा सके.”
हरियाणा में बीजेपी 50 सीटों पर कर रही है लीड- ECचुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, हरियाणा में बीजेपी 90 में से 50 सीटों पर आगे चल रही है. बीजेपी बहुमत का आंकड़ा 46 को पार कर रही है. कांग्रेस 34 सीटों पर आगे चल रही है.
हरियाणा बहुत जल्द पलटेगी तस्वीर- सुप्रिया श्रीनेतकांग्रेस नेता सुप्रिया श्रीनेत ने कहा, “यह तस्वीर अभी बहुत जल्दी पलटेगी और तस्वीर पलटने में देर नहीं लगेगी. हमारे लिए हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से अच्छी खबर आ रही है. बहुत देर से मैं चुनाव आयोग की वेबसाइट देख रही हूं वहां पर डेटा अभी बदल नहीं रहा है. हमारा वोट शेयर बीजेपी से काफी आगे है और यह सीटों में जरूर तबदील होगा, जो ग्राउंड रिपोर्ट आ रही हैं उसमें हम आगे हैं.”
हरियाणा में बीजेपी के खिलाफ लहर है- संजय राउतशिवसेना-यूबीटी नेता संजय राउत ने कहा, “हरियाणा में जब तक नतीजे नहीं आ जाते अनिश्चितता बनी रहेगी. जहां बीजेपी की सरकार है, वहां ऐसी ही स्थिति रहेगी. हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी ने कहा कि उन्होंने अपनी जीत के लिए सभी इंतजाम कर लिए हैं. हम इंतजाम देखेंगे. हालांकि, हरियाणा में बीजेपी के खिलाफ लहर है. मुझे पूरा भरोसा है कि कांग्रेस हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में अपनी सरकार बनाएगी. बीजेपी महाराष्ट्र और झारखंड में भी हारेगी.”
हरियाणा में 5 सीटों पर निर्दलीय आगेहरियाणा विधानसभा चुनाव रुझानों में पांच सीटों पर निर्दलीय भी आगे चल रहे हैं. कालका से गोपाल सुखोमाजरी, अंबाला कैंट से चित्रा सरवारा, गन्नौर से देवेंद्र काद्यान, हिसार से सावित्री जिंदल और बहादुरगढ़ से राजेश जून आगे चल रहे हैं.
भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगे4 राउंड की काउंटिंग के बाद भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगे चल रहे हैं.कलानौर में 4 राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी रेणु डाबला 4857 वोट से आगे हैं.रोहतक सीट पर 2 राउंड की काउंटिंग के बाद बीजेपी प्रत्याशी मनीष ग्रोवर 542 वोट से आगे हैं.पंचकूला विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी ज्ञानचंद गुप्ता पांचवें राउंड में 1115 वोटों से आगे चल रहे हैं.गुरुग्राम विधानसभा सीट पर 3 राउंड की काउंटिंग हो चुकी है. बीजेपी के मुकेश शर्मा आगे चल रहे हैं.
मैं भी सीएम उम्मीदवार- कुमारी सैलजा
कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने कहा कि रुझानों में ट्रेंड बनते और बदलते रहते हैं. एक दो बजे तक स्थिति साफ हो जाएगी. काउंटिंग के बाद हमारी सरकार बनेगी. 10 साल के बीजेपी की एंटी- इनकमबेंसी और मिस रूल कांग्रेस की जीत की बड़ी वजह है. सब मिलकर लड़े है. मुख्यमंत्री की दावेदारी पर बात होती रहेगी. दावेदारों मैं भी हूं.
हुड्डा बोले- हरियाणा में कांग्रेस सरकार, सैलजा ने कहा- मैं भी सीएम उम्मीदवार
कांग्रेस नेता भूपेंद्र हुड्डा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि हरियाणा में सरकार बन रही है. कुछ सीटों पर कड़ा मुकाबला है. कांग्रेस को बहुमत मिलेगा. मुख्यमंत्री को लेकर फैसला पार्टी करेगी.
कांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने दिया बड़ा बयानकांग्रेस नेता कुमारी सैलजा ने कहा कि शुरुआत में नतीजे बदलते रहते हैं, जैसे-जैसे नतीजे आएंगे वैसे-वैसे तस्वीर साफ होगी. हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बनेगी.
हरियाणा में बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर, लाडवा सीट से मुख्यमंत्री सैनी पीछे
हरियाणा में बीजेपी-कांग्रेस में कांटे की टक्कर देखी जा रही है. लाडवा सीट से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पीछे चल रहे हैं.
नूंह सीट से कांग्रेस के आफताब अहमद आगे चल रहे हैं.
डबवाली सीट से कांग्रेस के अमित सिहाग से आगे चल रहे हैं.
अंबाला कैंट सीट से बीजेपी के अनिल विज पीछे चल रहे हैं.
सिरसा सीट से गोपाल कांडा पीछे चल रहे हैं.
जुलाना मतगणना केंद्र से निकलीं विनेश फोगाटजुलाना से कांग्रेस उम्मीदवार विनेश फोगाट हरियाणा के जींद में मतगणना केंद्र से निकल गई हैं. जुलाना से बीजेपी के योगेश आगे चल रहे हैं, जबकि कांग्रेस की विनेश फोगाट पीछे हैं.तकरीबन 1400 वोटों से पीछे चल रही हैं.
हरियाणा में बीजेपी बहुमत के पार, कांग्रेस खेमे में छाई मायूसीहरियाणा में बीजेपी ने बड़ा उलटफेर किया है. पार्टी 47 सीटों पर लीड कर रही है, जबकि कांग्रेस घटकर 38 पर आ गई है. शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने 67 सीटों तक बढ़त बनाई थी.
हरियाणा में कांग्रेस सरकार- भूपेंद्र सिंह हुड्डापूर्व सीएम और कांग्रेस उम्मीदवार भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी सांपला-किलोई से आगे चल रहे हैं. इस बीच उन्होंने कहा है कि राज्य में कांग्रेस की सरकार आने जा रही है.
हरियाणा में बीजेपी आगे, कांग्रेस पीछेहरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 50 के लिए आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझान आ रहे हैं. बीजेपी 25 पर आगे चल रही है, कांग्रेस 23 पर आगे है. आईएनएलडी 1 पर और स्वतंत्र उम्मीदवार 1 पर बढ़त बनाए हुए हैं.
जींद विधानसभा सीट पर बैलेट पेपर की गिनती जारी
जींद विधानसभा सीट पर बैलेट पेपर की गिनती जारी है। सोनीपत में बैलेट पेपर की गिनती हो रही है।
भाजपा प्रत्याशी सीएम नायब सैनी ने बनाई बढ़त
लाडवा सीट से भाजपा प्रत्याशी सीएम नायब सैनी बढ़त बनाए हुए हैं। फतेहाबाद में मतगणना केंद्र के बाहर तैनात फोर्स है। चरखी दादरी में जनता महाविद्यालय में मतगणना जारी है।
शुरुआती रुझान में कांग्रेस 47 और भाजपा 20 सीट पर आगे
हरियाणा में शुरुआती रुझान में कांग्रेस 47 और भाजपा 20 सीट पर आगे है।
अभी के हिसाब से
कांग्रेस - 47
बीजेपी- 20
आईएनएलडी-2
निर्दलीय - 2
कांग्रेस प्रत्याशी अमित सिहाग ने की पूजा-अर्चना
डबवाली सीट से कांग्रेस प्रत्याशी अमित सिहाग और उनकी पत्नी शुभ्रा सिहाग ने आज दिन की शुरुआत गन्नू गणेश व माता पिता के आशीर्वाद के साथ की।
