उत्तर प्रदेश के बाद हरियाणा में भी अब लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार चल रहा है। इस बात की जानकारी हरियाणा के गृह मंत्री अनिल विज ने ट्वीट कर दी है।

फरीदाबाद के बल्लभगढ़ में हुए निकिता तोमर हत्याकांड के बाद लव जिहाद का मामला भी गरमाया है। अनिल विज ने ट्वीट कर कहा कि हरियाणा में लव जिहाद के खिलाफ कानून बनाने पर विचार चल रहा है।

फरीदाबाद हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक में करवाने का निर्णय हरियाणा सरकार पहले ही ले चुकी है। इस बात की जानकारी भी गृह मंत्री विज ने दी थी। विज ने ट्वीट करते हुए लिखा था कि मामले के आरोपी को जल्द सजा मिलेगी।

https://twitter.com/anilvijminister/status/1322763171506003968?s=19