रेवाड़ी में महिला के साथ दुष्कर्म

हरियाणा के रेवाड़ी जिले के धारूहेड़ा एरिया में एक महिला का अपहरण करके उसके साथ दुष्कर्म की वारदात अंजाम दी गई है। वारदात को अंजाम देने वाला कोई और शख्स नहीं, बल्कि महिला का पड़ोसी ही है। धारूहेड़ा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करके कार्रवाई शुरू कर दी है। फिलहाल आरोपी फरार है।

धारूहेड़ा थाना पुलिस को दर्ज कराई शिकायत में पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को वह घर में अकेली थी। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाला मुकेश नाम का शख्स आया और उसका अपहरण करके अपने घर ले गया। वहां आरोपी ने पीड़िता के साथ रेप किया। वारदात के बाद आरोपी ने किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी।

म के समय महिला ने खुद के साथ हुई वारदात के बारें में अपने पति को बताया। उसके बाद पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। इधर केस दर्ज होने की जानकारी मिलने के बाद आरोपी फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here