हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले के भरमौर विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत खुंदेल के गिरड़ स्थान में स्थित 200 साल पुराना गिरड़ माता मंदिर शुक्रवार शाम लगभग 3:30 बजे भीषण आग की चपेट में आ गया। अचानक उठी आग की लपटों ने देखते ही देखते पूरे मंदिर को राख कर दिया।
मंदिर में रखी संगमरमर, ब्लैक स्टोन और पीतल की मूर्तियों को भी आग से काफी नुकसान पहुंचा है। देवदार की लकड़ी से निर्मित इस ऐतिहासिक मंदिर के जलने से लाखों रुपये का आर्थिक और सांस्कृतिक नुकसान हुआ है।
भरमौर के विधायक डॉ. जनक राज ने बताया कि गिरड़ माता मंदिर लोगों की आस्था का प्रतीक था और इसकी आग लगने की खबर मिलते ही वे प्रशासन से तुरंत नुकसान का आकलन करवाने और उचित कदम उठाने की बात कर रहे हैं।