हिमाचल प्रदेश के कई भागों में आगामी छह दिनों तक मौसम खराब रहने के आसार हैं। शिमला में शनिवार दोपहर बूंदाबांदी हुई। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार 26 से 28 जून तक प्रदेश के कई भागों में बारिश का पूर्वानुमान है। वहीं 23 से 25 जून तक उच्च पर्वतीय भागों को छोड़कर मैदानी व मध्य पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम साफ बना रहेगा। इन छह दिनों के दौरान कुछ भागों में अंधड़ चलने का येलो अलर्ट भी जारी हुआ है।
उधर, कई जगह बारिश से पिछले 24 घंटों के दौरान अधिकतम तापमान में उल्लेखनीय गिरावट आई है। औसत अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे रहा। इससे लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली है। बीते दिन मशोबरा में 36.0, जोत 11.0, डलहौजी 9.0, कुफरी 8.2, कंडाघाट 5.4 और कुकुमसेरी में 4.5 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई।
कहां कितना न्यूनतम तापमान
शिमला में न्यूनतम तापमान 16.6, सुंदरनगर 19.5, भुंतर 17.1, कल्पा 11.0, धर्मशाला 23.5, ऊना 22.7, नाहन 24.0, पालमपुर 17.7, सोलन 18.4, मनाली 13.6, कांगड़ा 21.7, मंडी 21.2, बिलासपुर 22.1, हमीरपुर 21.3, चंबा 19.9, डलहौजी 15.2, जुब्बड़हट्टी 18.8, कुफरी 14.4, कुकुमसेरी 5.0, नारकंडा 12.5, भरमौर 15.1, रिकांगपिओ 14.7, धौलाकुआं 24.4, बरठीं 20.8, कसौली 19.2, पांवटा साहिब 28.0, सराहन 16.0, देहरा गोपीपुर 26.0, ताबो 10.1, मशोबरा 16.4, सैंज 17.0 व बजौरा 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
अधिकतम तापमान(डिग्री सेल्सियस में)
ऊना 39.4
हमीरपुर 37.2
बिलासपुर 37.5
धौलाकुआं 36.9
बरठीं 36.3
कांगड़ा 35.6
चंबा 35.6
मंडी 34.8
नाहन 34.1
सुंदरनगर 34.3
भुंतर 34.6
बजौरा 34.0
धर्मशाला 32.4
सोलन 30.0
सैंज 30.2
जुब्बड़हट्टी 28.6
रिकांगपिओ 28.8
शिमला 26.4
मनाली 26.2
कसौली 25.2