हिमाचल:सात जिलों में कोरोना के एक्टिव केस 100 से कम रह गए

हिमाचल प्रदेश के सात जिलों में कोरोना के एक्टिव केस 100 से कम रह गए हैं। इनमें भी लाहौल स्पीति और किन्नौर ऐसे जिला है जहां 10 से भी कम केस रह गए हैं। लाहौल स्पीति में सबसे कम 4 और किन्नौर में मात्र 8 केस बचे हैं। वहीं कांगड़ा में सबसे ज्यादा 373 एक्टिव केस हैं।

प्रदेश में 22 जनवरी को सर्वाधिक 17295 एक्टिव केस हो गए थे। अब यह कम होकर 1145 रह गए हैं। यानी 38 दिनों के दौरान एक्टिव केस में 93 प्रतिशत से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। एक्टिव केस में कमी के साथ-साथ पॉजीटिविटी रेट में भी तेजी से सुधार हो रहा है। प्रदेश में औसत संक्रमण दर 4 फीसदी से कम आ गई है।

20 फरवरी को यह सबसे ज्यादा 7.31 फीसदी थी। इसके अगले ही दिन 21 फरवरी को सबसे कम 2.90 फीसदी रही। प्रदेश में कोरोना से अब तक 4101 लोगों की मौत हो चुकी है।

जिलेवार एक्टिव केस

बिलासपुर- 58

चंबा – 120

हमीरपुर- 133

कांगड़ा- 373

किन्नौर- 8

कुल्लू- 13

लाहौल-स्पीति- 4

मंडी- 81

शिमला- 135

सिरमौर- 55

सोलन- 110

ऊना- 55

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here